'चांद मेरा दिल' का टीजर जारी, प्यार में पागलपन की कहानी लेकर आए लक्ष्य-अनन्या
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर जारी कर दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित यह एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म है जो रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर रही है। लक्ष्य तीसरी बार अपने अभिनय का हुनर दिखाने को तैयार हैं। इससे पहले उन्हें 'किल' और आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से चर्चा मिली थी। फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
टीजर
जानिए कैसा है 'चांद मेरा दिल' का टीजर
करण जौहर एक बार फिर प्यार, पागलपन और दर्द भरी प्रेम-कहानी के जरिए दर्शकों को लुभाने आए हैं। टीजर की शुरुआत लक्ष्य और अनन्या के रोमांटिक रिश्ते से होती है। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है।' हालांकि, जल्द ही एक अप्रत्याशित मोड़ आता है दोनों के रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। कुल मिलाकर फिल्म का टीजर दर्द, तड़प और गहन भावनात्मक रिश्तों पर केंद्रित किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'चांद मेरा दिल' का टीजर
ANANYA PANDAY - LAKSHYA: 'CHAND MERA DIL' TEASER OUT NOW – 22 MAY 2026 RELEASE... #AnanyaPanday and #Lakshya head the cast of #ChandMeraDil, directed by #VivekSoni.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 7, 2026
The #ChandMeraDilTeaser offers a glimpse into an intense love story... The film is set to arrive in cinemas on 22… pic.twitter.com/3MgfCLuMLH