NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा कश्मीर, 27 साल बाद भारत को मिला ये मौका 
    अगली खबर
    मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा कश्मीर, 27 साल बाद भारत को मिला ये मौका 
    मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का के साथ सिनी शेट्टी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karolinabielawska)

    मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा कश्मीर, 27 साल बाद भारत को मिला ये मौका 

    लेखन मेघा
    Aug 29, 2023
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    G20 के वैश्विक कार्यक्रम के बाद अब 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भारत में होने जा रही है। इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी कश्मीर को मिली है।

    यह मौका लगभग 3 दशकों बाद भारत के पास आया है, जिसमें 140 देश भाग लेंगे।

    मिस वर्ल्ड की CEO जूलिया एरिक मोरेली ने यह जानकारी श्रीनगर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    इस प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में होगा, लेकिन तैयारियों के लिए क्रू पहले ही भारत में आ जाएगा।

    विस्तार

    इस दिन होगा आयोजन

    जूलिया ने कश्मीर के मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण की मेजबानी करने की जानकारी देते हुए खुशी का इजहार किया।

    उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। ऐसी सुंदरता को देखकर मैं भावुक हो गई हूं।"

    जूलिया ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह 140 देशों को घाटी में लाने का इंतजार नहीं कर सकतीं।

    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 8 दिसंबर को होगी और वह नवंबर में तैयारी शुरू कर सबसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत लगभग तीन दशकों के बाद एक बार फिर से मेजबानी के लिए तैयार है। इससे पहले 1996 में आखिरी बार भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रीस की आइरीन स्क्लिवा ने ताज अपने नाम किया था।

    विस्तार

    मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का पहुंची थीं कश्मीर

    हाल ही में मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का कश्मीर पहुंची थीं, जहां उनके साथ मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना भी मौजूद थीं।

    बिलावस्का ने कहा, "मैं इस खूबसूरत जगह को देखने का अवसर पाने के लिए आभारी हूं। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन इसने अपनी सुंदरता से मुझे स्तब्ध कर दिया।

    बिलावस्का का कहना है कि वह जानती थीं कि कश्मीर खूबसूरत है, लेकिन सामने से इसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए।

    बयान

    भारत आकर खुश हैं कैरोलिना

    बिलावस्का ने कहा, "सभी ने भारत में हमारा इतने अच्छे से स्वागत किया कि मैं 140 देशों और अपने सभी दोस्तों और परिवार को यहां लाने का इंतजार नहीं कर सकती। यह भारत में मेरी तीसरी यात्रा है। जब भी हम यहां आते हैं तो हमें कुछ नया पता चलता है।"

    बिलावस्का का कहना है कि भारत बहुत विविधतापूर्ण है। हालांकि, हर राज्य में कुछ सामान्य बातें हैं, जैसे कि शानदार तरीके से अतिथि का स्वागत करना।

    विस्तार

    1996 में पहली बार भारत आया था मिस वर्ल्ड का ताज

    1996 में रीता फारिया पहली बार मिस वर्ल्ड का ताज भारत लेकर आई थीं। उन्होंने प्रतियोगिता जीतने के बाद अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना जारी रखा और मनोरंजन जगत से दूर हो गईं।

    इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1990 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया।

    प्रियंका की जीत के 17 साल बाद यानी 2017 में मानुषी छिल्लर ताज को वापस भारत लाई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस वर्ल्ड
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मिस वर्ल्ड

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    काैन हैं नई मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह और भारत से क्या है इनका कनेक्शन? भारत की खबरें
    भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? ऐश्वर्या राय
    मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: डेजी शाह ने ऐसा तय किया बैकग्राउंड डांसर से बड़े पर्दे तक का सफर डेजी शाह
    आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' तमिल रॉकर्स समेत कई वेबसाइट पर ऑनलाइन लीक  आयुष्मान खुराना
    'किसी का भाई किसी की जान' बांग्लादेश में रिलीज होने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बनी किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    हेमा ने तोड़ी सनी देओल और बेटियों के रिश्ते पर चुप्पी, बोलीं- हम दिखावा नहीं करते हेमा मालिनी

    मनोरंजन

    कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा कंगना रनौत
    निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई तैयारी, अब एक्शन-कॉमेडी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख की 'चक दे इंडिया' के निर्देशक शिमित अमीन की 14 साल बाद वापसी, जानिए तैयारी शाहरुख खान
    'ओह माय गॉड 2' के लिए अक्षय ने ली सबसे ज्यादा रकम, जानिए सितारों की फीस ओह माय गॉड 2
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025