Loading...
सेंसर बोर्ड का निर्माताओं को नया फरमान- पहले पूरी फिल्म तैयार करो, फिर सर्टिफिकेट लेने आओ
सेंसर बोर्ड सख्त, अब अधूरी फिल्में सर्टिफिकेशन के लिए नहीं होंगी स्वीकार

सेंसर बोर्ड का निर्माताओं को नया फरमान- पहले पूरी फिल्म तैयार करो, फिर सर्टिफिकेट लेने आओ

Nov 02, 2026
04:12 pm

क्या है खबर?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म निर्माताओं के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। सेंसर बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजेंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस निर्देश में साफ किया गया है कि अब अधूरी फिल्मों को सर्टिफिकेशन के लिए बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा फिल्मों के नाम में बदलाव किया जा सकता है और निर्माताओं द्वारा पहले से घोषित रिलीज तारीख पर भी बोर्ड कोई विचार नहीं करेगा।

सख्ती

अधूरी फिल्म लेकर आए तो नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट

CBFC के नए नियम के मुताबिक, अब फिल्म को सर्टिफिकेट के लिए भेजने से पहले पूरी तरह तैयार करना होगा। फिल्म में सभी ग्राफिक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक, गाने और जरूरी सुविधाएं शामिल होनी चाहिए।

अधूरी फिल्म, कच्चे ग्राफिक्स या छूटे हुए काम के साथ भेजे गए आवेदन को खारिज किया जा सकता है या उसमें देरी हो सकती है। आवेदन पूरी तरह सही होने के बाद जिस दिन उसे स्वीकार किया जाएगा, उसी दिन को आवेदन मिलने की तारीख माना जाएगा।

रिलीज डेट

फिल्म निर्माताओं की मनपंसद रिलीज तारीख का दबाव नहीं मानेगा CBFC

CBFC की एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि प्रमोशन या आवेदन में इस्तेमाल फिल्म के नाम को अंतिम नहीं माना जाएगा। स्क्रीनिंग और रिवाइजिंग कमिटी को नाम की जांच, समीक्षा और उसमें बदलाव करने का पूरा अधिकार होगा।

CBFC ने स्पष्ट किया है कि निर्माताओं द्वारा खुद तय की गई रिलीज तारीख के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। बोर्ड नियमानुसार ही सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करेगा, भले ही रिलीज तारीख घोषित हो चुकी हो।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सेंसर बोर्ड ने बदले नियम

ADVERTISEMENT

जानकारी

CBFC ने ऐन वक्त पर आवेदन देने वालों को चेताया

CBFC ने निर्माताओं को तय रिलीज तारीख से काफी पहले आवेदन करने की सलाह दी है, ताकि फिल्म की सही से जांच और जरूरी बदलाव किए जा सकें। ऐन वक्त पर अर्जी देने से अगर रिलीज डेट टलती है तो इसके जिम्मेदार निर्माता खुद होंगे।

ADVERTISEMENT