एमी विर्क ही नहीं, इन सितारों पर भी हो चुका है हमला
क्या है खबर?
मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क पर कनाडा में हमला हुआ। उनकी गाड़ी पर 7 गोलियां चलाई गईं, लेकिन बुलेटप्रूफ कार होने के कारण सभी सुरक्षित बच गए। पुलिस फिलहाल गोलीबारी की जांच कर रही है और हमले की वजह पता लगाने में जुटी है। हालांकि, एमी पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जिन पर हमला हुआ हो। इससे पहले भी कई सितारे हमलावरों के निशाने पर आ चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में।
#1 & #2
एपी ढिल्लों और कपिल शर्मा
सितंबर 2024 में गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर गोलीबारी और आगजनी का हमला हुआ था। हालांकि, उन्हें कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
जुलाई 2025 में कपिल शर्मा के कनाडा के 'कैप्स कैफे' के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कई बार गोली चलाई थी। कहा जा रहा था कि इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था।
#3 & #4
कंगना रनौत और सलमान खान
साल 2024 में कंगना रनौत को मोहाली एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ा मार दिया था। इसके बाद उस महिला के खिलाफ सक्त कारवाही हुई थी।
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी गोलीबारी की घटना हो चुकी है। इसके साथ ही उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं।
जानकारी
#5 सैफ अली खान
साल 2025 की शुरुआत में सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में एक हमलावर घुस आया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में अभिनेता घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।