NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे

    सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 14, 2022, 01:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
    14 जून, 2020 को हुआ था सुशांत का निधन

    14 जून, 2020 को 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से देशभर के लोग स्तब्ध रह गए थे। सुशांत का शव उनके घर में फांसी पर लटकता मिला था। पुलिस ने मौत की हर एंगल से जांच की। देशभर में सुशांत के लिए न्याय की मांग उठने लगी। सरकार ने जांच को मुंबई पुलिस से लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को सौंप दिया, लेकिन दो साल बाद भी अब तक कुछ ठोस सामने नहीं आया है।

    शुरुआती जांच में क्या मिला?

    देशभर से इस मामले में CBI जांच की मांग उठ रही थी। अगस्त 2020 में सुशांत केस मुंबई पुलिस से CBI के पास आया। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि मौत लटकने के कारण दम घुटने से हुई है। शरीर पर जूझने के किसी तरह का कोई निशान नहीं था। CBI ने मामले में सुशांत की पार्टनर रिया चक्रवर्ती, उनके घर के स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ की गई थी।

    पार्टनर रिया चक्रवर्ती पर उठी थी उंगलियां

    मौत से पहले सुशांत मुंबई के एक घर में अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ रहते थे। उनकी मौत पर प्रशंसको ने रिया पर उंगली उठाना शुरू कर दिया। रिया एक कठोर मीडिया ट्रायल का भी शिकार हुईं। मीडिया में यहां तक चर्चा हुई कि वह सुशांत को ड्रग्स देती थीं। रिया के कुछ वॉट्सऐप चैट लीक होने के बाद मामले में ड्रग का एंगल भी आया और केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एंट्री हुई।

    जांच के नतीजों का इंतजार जारी

    सुशांत की मौत देश के सबसे चर्चित रहस्यमई मौतों में से एक है। हर कोई जानना चाहता है कि यह आत्महत्या थी या हत्या। सुशांत का परिवार और प्रशंसक दो साल से जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दो साल बाद भी CBI अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले में किसी तरह की नई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि जांच पूरी होने में कितना वक्त और लगेगा।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुशांत मामले में ड्रग की बात सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो बॉलीवुड की कई हस्तियां इसमें फंसीं। कई चैट्स लीक हुए जिसके बाद NCB ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

    यूं सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए सुशांत

    सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। सुशांत ने इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसर के रूप में कदम रखा था। वह एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मानव का किरदार निभाकर मशहूर हुए। 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'एमएस धोनी', 'शुद्ध देसी रोमांस, 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी फिल्में कीं। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन

    सेलिब्रिटी की मौत

    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'काइट्स' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों के गाने लिख चुके गीतकार नासिर फराज का निधन बॉलीवुड समाचार
    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल
    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टेलीविजन मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत

    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान सुशांत सिंह राजपूत
    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई बॉलीवुड समाचार
    लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023