Loading...
सेंसर बोर्ड में बड़ी सेंधमारी, 500 से ज्यादा फिल्मों के गोपनीय दस्तावेज लीक; जांच शुरू
सेंसर बोर्ड की बड़ी चूक, फिल्मों की स्क्रिप्ट और डील लीक

सेंसर बोर्ड में बड़ी सेंधमारी, 500 से ज्यादा फिल्मों के गोपनीय दस्तावेज लीक; जांच शुरू

Oct 25, 2026
06:04 pm

क्या है खबर?

सेंसर बोर्ड (CBFC) के ऑनलाइन पोर्टल 'ई-सिनेप्रमाण' में बड़ी गड़बड़ी के चलते 500 से ज्यादा फिल्मों के गोपनीय दस्तावेज लीक हो गए हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना से भारतीय फिल्म उद्योग में चिंता बढ़ गई है। फिल्म निर्माता सेंसर प्रमाणपत्र के लिए इस पोर्टल पर कई संवेदनशील जानकारियां और दस्तावेज जमा करते हैं। इनके सार्वजनिक होने से डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

लीक

फिल्मों की स्क्रिप्ट से कमाई तक की जानकारी लीक

लीक हुए कागजों में फिल्मों की शूटिंग स्क्रिप्ट, सेंसर के कट-ऑर्डर्स, सर्टिफिकेशन के रिकॉर्ड और डिस्ट्रीब्यूशन डील शामिल हैं।

राहत की बात ये है कि पूरी फिल्में लीक नहीं हुई हैं, सिर्फ सेंसर बोर्ड में जमा किए गए दस्तावेज ही बाहर आए हैं।

ये फाइलें कई दिनों तक इंटरनेट पर ऐसे ही खुली रहीं। इसमें 'द सीक्रेट एजेंट' और 'गुड लक...' जैसी हॉलीवुड फिल्मों की गुप्त बिजनेस डील और कमाई का खुलासा तक हो गया है।

जांच

CERT-In को दी जानकारी, जांच शुरू

सेंसर बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपने ऑनलाइन पोर्टल की सुरक्षा की जांच भी कर रहा है।

बोर्ड को शुरुआती जांच में यह सबूत नहीं मिला कि बताए गए दस्तावेजों को दोबारा देखा गया या फिल्म निर्माताओं के अकाउंट हैक हुए। इं

टरनेट आर्काइव ने संबंधित अकाउंट बंद कर दिया है और साइबर अपराध अधिकारियों से शिकायत की है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In को भी इसकी जानकारी दी गई है।

ADVERTISEMENT