'दायरा' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, जानिए कितने मिनट लंबा होगा ये क्राइम-ड्रामा
क्या है खबर?
मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर जबइ से जारी हुआ है, यह लोगों के बीच चर्चा में है। इस क्राइम-ड्रामा में करीना कपूर और मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। खबर है कि निर्माताओं ने रिलीज से पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया था, जहां से इसे हरी झंडी दिखा दी गई है। उससे भी अच्छी बात यह है कि फिल्म में कोई काट-छांट नहीं की गई है।
अनुरोध
हिंसक दृश्यों और तीखे संवादों को रखा गया बरकरार
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'दायरा' में कोई काट-छांट नहीं की है, जिससे फिल्म में हिंसक दृश्यों और तीखे संवादों को बरकरार रखा गया है।
पैनल ने सिर्फ 2 मिनट के आसपास करीना के एक संवाद में 'उचित संशोधन' करने का अनुरोध किया। उसी संवाद में, एक शब्द को 'मंत्री' से बदल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि 11 सितंबर को बोर्ड ने प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माताओं को प्रमाणपत्र सौंप दिया है।
अवधि और रिलीज
जानिए कब रिलीज हो रही 'दायरा'
सेंसर प्रमाणपत्र के अनुसार, फिल्म की लंबाई 143.16 मिनट बताई गई है और इस हिसाब से यह 2 घंटे 23 मिनट और 16 सेकंड लंबी फिल्म होगी। इसे 'A' प्रामणपत्र देकर पास किया गया है।
फिल्म का निर्देशन मेघना ने किया है, जबकि निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।
इसकी कहानी 2 वरिष्ठ 2 पुलिस अफसरों (करीना और पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक विवादित केस की वजह से आमने-सामने आ जाते हैं।