कान्स फेस्टिवल में क्यों छलके विन डीजल के आंसू? वीडियो देख फैंस भी हुए भावुक
क्या है खबर?
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने हॉलीवुड फिल्म 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस' की टीम भी पहुंची। इस मौके पर विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज, जॉर्डन ब्रूवर्स्टर, नील एच मोरिट्ज और मीडो वॉकर ने रेड कार्पेट पर शिरकत की और अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींच लिया। हालांकि, एक पल ऐसा आया, जब डीजल भावुक होते हुए अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं।
यादें
विन डीजल ने पॉल वाॅकर को याद किया
दरअसल, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की 25वीं सालगिरह पर डीजल अपने दिवंगत सह-कलाकार पॉल वॉकर को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में वॉकर का महत्व फिल्म में लिखी गई स्क्रिप्ट से ज्यादा बढ़ गया है। वैरायटी के अनुसार, उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि आपकी जिंदगी में भी पॉल जैसा भाई हो... स्क्रिप्ट में पहले यह नहीं लिखा था कि सुनहरे बालों और नीली आंखों वाला यह शख्स मेरा भाई बनेगा।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
🥲 Vin Diesel en larmes après la projection de Fast and Furious à Cannes pour les 25 ans du film. L’acteur évoque son ami Paul Walker disparu en 2013#cannes2026 #festivaldecannes #vindiesel pic.twitter.com/6mpFPZcN7w
— Ethan Daudel (@EthanDaudel) May 14, 2026
फिल्म
पाॅल वॉकर की बेटी से मिले विन डीजल
फिल्म स्क्रीनिंग के बाद, पॉल की बेटी मीडो को गले लगाकर डीजल भावुक हो गए। पीपुल के अनुसार, उन्होंने कहा, "वह व्यक्ति जिसने मुझे उस भाईचारे का प्रतिनिधित्व करने के लिए अकेले यहां नहीं आने दिया, वह मीडो वॉकर थीं। मैं अभी जाकर थोड़ा रो लूंगा।" बता दें, पॉल का निधन 2013 में एक कार दुर्घटना के दौरान हुआ था। उस वक्त मीडो 15 साल की थीं। तब से डीजल ने हमेशा मीडो को एक पिता बनकर सहारा दिया है।