LOADING...
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: 'परी' बनकर उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर दिखाई अदाएं, देखें तस्वीरें
कान्स में उर्वशी रौतेला का लुक छाया

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: 'परी' बनकर उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर दिखाई अदाएं, देखें तस्वीरें

May 13, 2026
10:16 am

क्या है खबर?

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के अवसर पर उर्वशी रौतेला भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंची। इस प्रतिष्ठित समारोह में उन्होंने लगातार 5वीं बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस मौके पर उर्वशी वियतनामी लेबल 'जोलीपोली' की खूबसूरत गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। अपने शानदार फैशन सेंस से उन्होंने वहां माैजूद दुनियाभर के फोटोग्राफरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। उर्वशी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गए और लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं।

लुक

चमकीली 'परी' बनकर रेड कार्पेट पर आईं उर्वशी रौतेला

79वें कान्स समारोह के लिए उर्वशी ने बिल्कुल अलग तरह का आउटफिट चुना जो 'परी' जैसा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने लग्जरी फैशन लेबल 'जोलीपोली' की भव्य सिल्वर गाउन पहन रखी है, जिसमें की गई बारीक कारीगरी ने रेड कार्पेट पर अलग ही चमक पैदा कर दी। इस बॉडी फिटेड गाउन के साथ अभिनेत्री ने मैचिंग ज्वैलरी पहनी और दिलचस्प पर्स को थामा। उर्वशी का हेयरस्टाइल भी ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक क्राउन स्टाइल का टच दिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement