आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल से आया नया लुक, साथ दिखे आशुतोष गोवारिकर
क्या है खबर?
आलिया भट्ट इस वक्त फ्रांस में हैं, जहां वह 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अभिनेत्री अपने दिलकश लुक से लगातार लोगों का ध्यान खींच रही हैं। उनका हालिया लुक आइवरी साड़ी में प्रेरित दिखा जिसे पहनकर अभिनेत्री वेन्यू की ओर जाती हुई दिखा दीं। उन्होंने हाथ में एक विंटेज छाता लिया है, जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। छोटी सी बिंदी और नोज पिन में वह खूबसूरत दिखीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
Alia Bhatt wearing custom Tarun Tahiliani pic.twitter.com/NnIPWypkmO
— Alia's nation (@Aliasnation) May 13, 2026
उद्घाटन
भारत पवेलियन के उद्घाटन में लिया हिस्सा
आलिया ने भारत पवेलियन पहुंचकर 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के आधिकारिक पोस्टर और रचनात्मक अवधारणा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी माैजूद रहे। साथ ही, इंडिया फिल्म गाइड का शुभारंभ हुआ, जिसका मकसद भारत को एक पसंदीदा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना और सीमा पार सहयोग को मजबूत करना है। बता दें, IFFI का 57वां संस्करण 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में आयोजित होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए उद्घाटन की तस्वीरें
Alia Bhatt today at the Cannes Film Festival 📸 pic.twitter.com/FC7qY7DmGd
— Alia's nation (@Aliasnation) May 13, 2026