LOADING...
फिल्म 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का ट्रेलर जारी, जॉम्बी का आतंक उड़ाएगा होश

फिल्म 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का ट्रेलर जारी, जॉम्बी का आतंक उड़ाएगा होश

Apr 30, 2026
02:48 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'प्रलय' को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा है जो एक जॉम्बी-थ्रिलर होगी। उससे पहले, डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म कुकू ने अपनी पहली फीचर फिल्म 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। इसका निर्देशन गगनजीत सिंह और आलोक द्विवेदी ने किया है और निर्माता कुंज संघवी हैं। इसकी पटकथा हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने लिखी है, जिन्हें शाहिद कपूर की 'फर्जी' और फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के लिए जाना जाता है।

ट्रेलर

जॉम्बी के आतंक और खूनी खेल को दिखाता है ट्रेलर

कॉलेज के तनावपूर्ण पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक अनोखी कहानी प्रस्तुत करती है, जहां छात्रों की प्रतिस्पर्धा अचानक से भयावह मोड़ में बदल जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि छात्र अचानक से जॉम्बी में परिवर्तित होने लगते हैं। इसके दृश्य नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' की याद दिला सकते हैं। जॉनी लीवर के बेटे जेसी लीवर, मोहन कपूर और अनुप्रिया गोयनका जैसे कलाकार इसका हिस्सा हैं। फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement