NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें
    अगली खबर
    बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें
    एक-दूजे के हुए सैम और ब्रिटनी

    बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 11, 2022
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने गुरुवार, 9 जून को अपने प्रेमी सैम असघरी के साथ शादी कर ली।

    दुनियाभर के प्रशंसकों और मीडिया की इस शादी पर नजर रही। शादी में सेलेना गोमेज, पेरिस हिल्टन, ड्रू बैरीमोर जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हुईं।

    अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे शादी से ठीक पहले वह बेहद घबराई हुई थीं।

    ब्रिटनी ने अपनी शादी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'परिकथाएं सच होती हैं।'

    रिश्ता

    ऐसे बढ़ा ब्रिटनी और सैम का रिश्ता

    40 वर्षीय ब्रिटनी और 28 वर्षीय सैम की भव्य शादी लॉस ऐंजेलिस स्थित उनके घर में हुई।

    ब्रिटनी और सैम साल 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लम्बर पार्टी' के सेट पर मिले थे। इस वीडियो में सैम, ब्रिटनी के पार्टनर की भूमिका में नजर आए थे।

    वोग की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कई दिन बाद ब्रिटनी को सैम का नंबर उनके बैग में मिला और दोनों में बातें होने लगीं।

    पिछले साल सितंबर में दोनों की सगाई हुई थी।

    साथ

    बुरे दौर से साथ गुजरे ब्रिटनी-सैम

    अप्रैल 2022 में कपल ने बताया था कि उनके परिवार में एक नया मेहमान आने वाला है। हालांकि, एक महीने बाद ही एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई। ब्रिटनी और सैम ने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया।

    इस बात को साझा करते हुए सैम ने लिखा था कि एक-दूसरे के लिए उनका प्यार ही उनकी ताकत है और वे फिर से अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे।

    हंगामा

    पूर्व पति ने किया हंगामा

    इवेंट कंपनी 'बेस्ट इवेंट्स' ने शादी के वेन्यू को किसी परिमहल की तरह तैयार किया था।

    यहां रंग में भंग तब पड़ गया जब ब्रिटनी के पूर्व पति जेसन एलेक्सेंडर जबरदस्ती घुसकर हंगामा करने लगे।

    जेसन लाइव स्ट्रीम करते हुए वेन्यू में जबरदस्ती घुसे, सुरक्षकर्मियों से बहस करते हुए वह उनसे ब्रिटनी के बारे में पूछने लगे।

    अपने लाइव में वह इस शादी को बकवास बताते हुए भी सुनाई दिए।

    हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    शादी

    ब्रिटनी की है तीसरी शादी

    ब्रिटनी स्पीयर्स की यह तीसरी शादी है। 2004 में जेसन और ब्रिटनी की शादी चर्चा में रही थी। यह शादी करीब 55 घंटे ही टिकी थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

    इसके बाद 2004 में ही ब्रिटनी ने केविन फेडरलीन से शादी की। कपल के दो बच्चे भी हैं, जिनकी परवरिश ब्रिटनी कर रही हैं।

    यह शादी 2007 में टूट गई थी। केविन से तलाक के बाद ब्रिटनी ने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सैम असघरी एक फिटनेस एक्सपर्ट हैं। वह मॉडल, अभिनेता और म्यूजिक वीडियो स्टार हैं। सैम का जन्म ईरान में हुआ था। 2006 में उनका परिवार लॉस एंजेलिस में आकर रहने लगा था। तब वह 12 साल के थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ब्रिटनी स्पीयर्स
    हॉलीवुड के सितारे
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका 30 से ज्यादा इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर होने वालीं पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं बॉलीवुड समाचार
    मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन फ्रांस
    पांचवें पति से तलाक लेंगी हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन, एक साल में टूटी शादी पामेला एंडरसन
    कोरोना के कारण 2023 तक के लिए टली टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज टॉम क्रूज़

    ब्रिटनी स्पीयर्स

    अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जीत, पिता के संरक्षण से मिली आजादी अमेरिका
    तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स, खुद दी खुशखबरी मनोरंजन

    हॉलीवुड के सितारे

    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला हॉलीवुड समाचार
    सिद्धू मूसेवाला ही नहीं, इन मशहूर रैपर्स की भी गोली मारकर की गई हत्या हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस हॉलीवुड समाचार
    मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? हॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी की शादी

    17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या इस साल शादी करने वाले हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? बॉलीवुड समाचार
    कब और कहां होगी विग्नेश शिवन-नयनतारा की शादी? थीम और मेहमानों की सूची आई सामने दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025