NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विजय देवरकोंडा और अनन्या की 'लाइगर' में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन की हुई एंट्री
    अगली खबर
    विजय देवरकोंडा और अनन्या की 'लाइगर' में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन की हुई एंट्री
    'लाइगर' में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन की हुई एंट्री

    विजय देवरकोंडा और अनन्या की 'लाइगर' में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन की हुई एंट्री

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 27, 2021
    10:04 pm

    क्या है खबर?

    विजय देवरकोंडा दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। काफी समय से वह अपनी पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। फिल्म को प्रोड्यूसर करण जौहर निर्मित कर रहे हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में मशहूर बॉक्सर माइक टायसन की एंट्री हो गई है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    ट्विटर पोस्ट

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने साझा की जानकारी

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल इस जानकारी को साझा किया है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'दिग्गज मुक्केबाज टायसन फिल्म 'लाइगर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस पैन इंडिया फिल्म में विजय और अनन्या नजर आएंगी। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ निर्देशित कर रहे हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है।'

    धर्मा प्रोडक्शंस ने एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें टायसन की झलक दिखी है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए तरण का ट्विटर पोस्ट

    BIGGG DEVELOPMENT... MIKE TYSON TO FEATURE IN VIJAY DEVERAKONDA'S 'LIGER'... Legendary boxer #MikeTyson will portray a significant role in #Liger... The PAN-#India film - starring #VijayDeverakonda and #AnanyaPanday - is directed by #PuriJagannadh... Currently being shot in #Goa. pic.twitter.com/3U36sX6COb

    — taran adarsh (@taran_adarsh) September 27, 2021

    भूमिका

    फिल्म में फाइटर बॉक्सर की भूमिका में दिखेंगे विजय

    इस टीजर वीडियो में फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि वे इस प्रोजेक्ट में टायसन को शामिल करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    यह पहला मौका होगा जब टायसन भारत में बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इस फिल्म में विजय भी एक फाइटर बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे।

    ऐसे में दिग्गज बॉक्सर टायसन के फिल्म में शामिल होने के बाद दर्शकों का उत्साह अपने चर्म पर होगा।

    परिचय

    जानिए कौन हैं टायसन

    टायसन अमेरिका के पूर्व पेशेवर मुक्केबाज हैं, जिन्होंने 1985 से 2005 तक मुक्केबाजी की प्रतिस्पर्धा में अपना जलवा दिखाया है।

    टायसन को अब तक के सबसे महान हेवीवेट मुक्केबाजों में से एक माना जाता है। 20 साल 4 महीने 22 दिन की उम्र में उन्होंने WBC का खिताब जीता था।

    इस जीत के बाद टायसन का नाम 'आयरन मैन' पड़ गया था। सबसे कम उम्र में WBA और IBF का खिताब जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया था।

    जानकारी

    विजय और अनन्या पहली बार साथ आएंगे नजर

    हाल में 'लाइगर' से विजय का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसमें वह दमदार अवतार में दिखे थे। फिल्म को पांच भाषाओं हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

    विजय और अनन्या पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। 'लाइगर' में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय और विष्णु रेड्डी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

    यह विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म है। पहली बार विजय और पुरी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    धर्मा प्रोडक्शंस
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    करण जौहर

    करण की फिल्म में रोमांटिक भूमिका में दिखेंगे धर्मेंद्र, जया के साथ बन सकती है जोड़ी जया बच्चन
    दिनेश विजान की फिल्म में कार्तिक और साउथ की इस अभिनेत्री की बन सकती है जोड़ी मनोरंजन
    जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म में जस्टिस शंकरन का किरदार निभाएंगे अक्षय- रिपोर्ट मुंबई
    करण जौहर की अगली फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा से रोमांस कर सकती हैं जान्हवी मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर, कार्तिक थे पहली पसंद मनोरंजन
    श्वेता तिवारी की बेटी पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' अक्टूबर में होगी रिलीज मनोरंजन
    क्या अनन्या पांडे के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा? मनोरंजन
    करण की धर्मा प्रोडक्शंस ने चार फिल्मों के लिए वायकॉम 18 स्टूडियोज के साथ मिलाया हाथ करण जौहर

    धर्मा प्रोडक्शंस

    'नच बलिए 10' को जज कर सकती हैं बिपाशा बसु, इन हस्तियों को भी किया अप्रोच करण जौहर
    'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' देखकर भड़की भारतीय वायुसेना, सेंसर बोर्ड में जताई आपत्ति करण जौहर
    ड्रग्स मामला: क्षितिज का आरोप- रणबीर समेत इन हस्तियों का नाम लेने के लिए किया प्रताड़ित करण जौहर
    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू करण जौहर

    लेटेस्ट फिल्में

    सनी देओल और श्रुति हासन अभिनीत बाल्की की फिल्म में अभिनेत्री रेवती भी आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी करेंगी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू मुंबई
    ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की 'छत्रीवाली', कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025