Loading...
'जेलर 2' के आगे धीमी पड़ी 'उड़ता तीर' की रफ्तार, अन्य फिल्में भी हुईं धाराशायी
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

'जेलर 2' के आगे धीमी पड़ी 'उड़ता तीर' की रफ्तार, अन्य फिल्में भी हुईं धाराशायी

Oct 26, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना की जासूसी-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म ने एकल आंकड़े के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी और यह सिलसिला अब तक जारी है। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की धाकड़ कमाई के आगे आयुष्मान की फिल्म घुटने टेकने के लिए मजबूर हो गई है। उधर, यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' भी सुस्त पड़ने लगी हैं। आइए देखें कुल कमाई।

तहलका

'जेलर 2' का तांडव दूसरे हफ्ते में भी जारी

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन (दूसरा रविवार) 25.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं 10वें दिन इसने 24.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

इसी के साथ फिल्म भारत में अब तक कुल 398.70 करोड़ रुपये का धाकड़ कारोबार कर चुकी है।

विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन 10 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई अब तक 243.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वैश्विक कुल कलेक्शन 710.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कमाई

'उड़ता तीर' के लिए कैसा रहा कमाई का तीसरा दिन?

सैकनिल्क के मुताबिक, 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन (रविवार) 8.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिछले 2 दिनों की कमाई 11.35 करोड़ रुपये था। इस तरह 3 दिनों में फिल्म कुल 19.45 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर पाई है।

विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 1.75 करोड़ जमा किए, जिससे अब तक इसकी कुल कमाई 4.50 Cr हो गई है। इससे कुल ग्रॉस कलेक्शन 27.58 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य फिल्में

'नई नवेली' और 'प्रहार' का ताजा हाल

यामी की फिल्म 'नई नवेली' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन महज 95 लाख रुपये कमाए हैं।

फिल्म की गति धीमी पड़ने लगी है और इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 24.60 करोड़ रुपये हो पाया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कारोबार 32.31 करोड़ रुपये हुआ है।

राजकुमार और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'प्रहार' ने 10वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल नेट कलेक्शन 20.10 करोड़ रुपये हुआ है।

विश्व स्तर पर फिल्म 26.78 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

ADVERTISEMENT