NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस'
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस'

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस'
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 07, 2023, 12:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस'
    2023 के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर छाई रही 'अवतार 2' और 'वेड'

    भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिहाज से साल 2023 का पहला हफ्ता ठीक-ठाक ही रहा। बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई और न ही पिछली रिलीज कमाल दिखा पाई। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' बुरी तरह पिट गई, वहीं 'दृश्यम 2' की रफ्तार धीमी पड़ गई। हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' दर्शकों की पहली पसंद बनी रही, वहीं मराठी फिल्म 'वेड' लोगों को आकर्षिक करने में कामयाब रही। आइए जानते हैं किसने कितनी कमाई की।

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने साल 2023 के पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 30 दिसंबर, 2022 से लेकर 5 जनवरी, 2023 तक 59.85 करोड़ रुपये की कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में कुल 353.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म चौथे हफ्ते में आमिर खान की 'दंगल' के लाइफटाइम कलेक्शन (387.38 करोड़ रुपये) को मात दे देगी।

    वेड

    अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर डाला है। बता दें कि यह रितेश के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म 'वेड' में रितेश के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और टेलीविजन अभिनेत्री जिया शंकर ने भी अभिनय किया है।

    'दृश्यम 2'

    अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' को रिलीज हुए पूरे 50 दिन हो गए हैं। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। फिल्म ने जनवरी के पहले हफ्ते में तकरीबन 6.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही 'दृश्यम 2' का कुल कलेक्शन 237.16 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

    सर्कस

    अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' फ्लॉप होने की कगार पर है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 36.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मल्टीस्टारर फैमिली एंटरटेनर होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रही है। वहीं, 60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' ने कुल 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रितेश देशमुख
    वरुण धवन
    रणवीर सिंह
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो SUV रेलवे ट्रेक पर दौड़ती आई नजर, वीडियो वायरल  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    EPF पर अब मिलेगी 8.15 प्रतिशत ब्याज, EPFO ने बढ़ाई दरें कर्मचारी भविष्य निधि
    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का टीजर कब होगा रिलीज? 'भोला' से है खास कनेक्शन अजय देवगन
    UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    रितेश देशमुख

    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' का जलवा कायम, तोड़ा ये रिकॉर्ड जेनेलिया डिसूजा
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' का शानदार प्रदर्शन जारी, जानिए अब तक की कमाई जेनेलिया डिसूजा
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' का सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रर्दशन, बनाया ये रिकॉर्ड जेनेलिया डिसूजा

    वरुण धवन

    वरुण धवन और अनन्या पांडे नई सीरीज 'कॉल मी बे' में आएंगे नजर, शूटिंग शुरू  अनन्या पांडे
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे विराट कोहली
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आलिया भट्ट
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' दर्शक जुटाने में रही असफल, जानिए अब तक की कमाई रानी मुखर्जी
    बॉक्स ऑफिस: राजकुमार राव की 'भीड़' हुई फ्लॉप, चौथे दिन की कमाई रही सबसे कम भीड़ फिल्म
    किच्चा सुदीप की फिल्म 'कब्जा' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे  किच्चा सुदीप
    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के आगे नहीं चला किसी फिल्म का जादू, जानिए कमाई रणबीर कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023