LOADING...
बोनी कपूर ने मां को याद कर किया ये भावुक पोस्ट, गम में डूबा पूरा परिवार
बोनी कपूर ने मां के निधन के बाद किया ये पोस्ट

बोनी कपूर ने मां को याद कर किया ये भावुक पोस्ट, गम में डूबा पूरा परिवार

May 03, 2025
10:15 am

क्या है खबर?

बीती 2 मई को अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय चल रही थीं। मां के निधन के बाद बड़े भाई बोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पाेस्ट किया है। उनका यह पोस्ट देख प्रशंसक उनकी मां को श्रद्धांजलि देते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

पोस्ट

वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी- बोनी

बोनी ने अपने भावुक नोट में लिखा है, '2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने प्रिय परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जीया। वह अपने 4 बच्चों, बहुओं, दामाद, 11 पोते-पोतियों, 4 परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं। उनका उदार स्वभाव और असीम प्यार हर उस व्यक्ति को छू गया, जो उनसे मिला। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। मां हमेशा याद रहेंगी हमेशा प्रिय रहेंगी।'

ट्विटर पोस्ट

बोनी कपूर का मां को समर्पित पोस्ट

श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

निर्मल पिछले काफी समय से बीमार थीं और उम्र की वजह से होने वाली दिक्कतों से जूझ रही थीं। उन्होंने 2 मई शाम करीब 6 बजे अस्पताल में दम तोड़ा। उनके जाने से कपूर परिवार पूरी तरह टूट गया है। निर्मल के निधन की खबर आते ही रानी मुखर्जी और रवीना टंडन से लेकर कई बॉलीवुड सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका अंतिम संस्कार आज पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।