LOADING...
बॉलीवुड की वो अनोखी फिल्में, जिन्होंने 2026 की पहली छमाही में अपनी छाप छोड़ी
2026 के पहले 6 महीनों की दमदार और लीक से हटकर फिल्में

बॉलीवुड की वो अनोखी फिल्में, जिन्होंने 2026 की पहली छमाही में अपनी छाप छोड़ी

Jun 30, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

फिल्मी प्रेमियों के लिए जनवरी से जून, 2026 तक का समय काफी शानदार रहा। इस दौरान, बॉलीवुड में आईं कई अपरंपरागत फिल्मों ने यह साबित कर दिया कि दर्शक अमूमन व्यवसायिक शैली से हटकर भी कहानियां पसंद कर रहे हैं। इन फिल्मों ने अपनी अनोखी कहानी, जटिल किरदारों और नए सिनेमाई दृष्टिकोण से सिनेमा में अलग पहचान हासिल की और जनता का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। कुछ ऐसी ही फिल्मों पर डालते हैं एक नजर।

#1 & #2

'मां बहन' और 'अस्सी'

माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन' अपने बेबाक मिश्रण की वजह से 2026 की सबसे चर्चित फिल्म बन गई। फिल्म में एक लाश को छिपाने के लिए मां और उसकी दोनों बेटियां अजीबोगरीब पैंतरे अपनाती हैं। इसकी अपरंपरागात कहानी और अभिनय समीक्षकों से खूब सराहना मिली। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' में तापसी पन्नू हैं। फिल्म में सामूहिक बलात्कार जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को बिना किसी मिर्च-मसाले के दिखाया गया, जिसके चलते इसकी खूब तारीफ हुई।

#3, #4 & #5

'बंदर', 'सूबेदार' और 'ओ रोमियो'

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' एक डार्क-कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म ने सिनेमा के पुराने तरीकों से हटकर एक ऐसी कहानी को दर्शाया, जो अपनी तीखी सोशल कमेंट्री और विशिष्ट निर्माण शैली की वजह से चर्चा में रही। अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' ने नायक के भावनात्मक संघर्षों पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने जटिल किरदारों और चरित्र-प्रधान कहानी को अपनाया, जिससे यह पहली छमाही की सबसे बड़ी अप्रत्याशित फिल्मों में शामिल हो गई।

Advertisement