गौरी खान से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सितारों की ये पत्नियां हैं बिजनेस में सुपरहिट
क्या है खबर?
बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों की पत्नियां भले ही फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन बिजनेस की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से लेकर बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल तक कई सितारों की पत्नियां सफल उद्यमी हैं और करोड़ों का कारोबार संभालती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन मशहूर हस्तियों की पत्नियों और उनके सफल बिजनेस के बारे में।
#1 & #2
गौरी खान और ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने 'गौरी खान डिजाइन्स' नाम से अपना स्टूडियो बनाया है, जिसके जरिए उन्होंने रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैसे सितारों का घर डिजाइन किया है। उधर कुछ फिल्मों में अभिनय करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज वो एक लोकप्रिय लेखिका, फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
#3 & #4
माना शेट्टी और महीप कपूर
सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी एक सफल उद्यमी हैं। वो इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ-साथ रियल एस्टेट, लाइफस्टाइल और होम डेकोर से जुड़े कारोबार संभालती हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। दूसरी तरफ संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अभिनय में हाथ आजमाने के बाद फैशन और ज्वैलरी डिजाइनिंग में अपनी खास पहचान बनाई है। वो 'सत्यानी फाइन ज्वेल्स' और 'त्यानी' जैसे प्रीमियम ज्वैलरी ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं।
जानकारी
#5 तान्या देओल
बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल इंटीरियर डिजाइनर और उद्यमी हैं। वह 'द गुड अर्थ' नाम से लग्जरी होम डेकोर और फर्नीचर का अपना कारोबार संचालित करती हैं। इसके अलावा, तान्या बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं।