सलमान खान ही नहीं, हॉलीवुड में छाए बॉलीवुड के ये सितारे
क्या है खबर?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'मैरीगोल्ड' समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया है। अब वह बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' में नजर आ रहे हैं, जो 21 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। हालांकि, सलमान अकेले ऐसे बॉलीवुड अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने विदेशी फिल्मों में अभिनय किया है। हिंदी सिनेमा के कई सितारे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, इस खास सूची में कौन-कौन शामिल हैं।
#1 & #2
प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान
प्रियंका चोपड़ा का नाम इस सूची में पहले स्थान पर है। वो फिल्म 'बेवॉच' और 'क्वांटिको' जैसी सीरीज के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। वहीं शादी के बाद प्रियंका विदेश में रहती हैं और हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा काम करती हैं।
इरफान खान ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'लाइफ ऑफ पाई' और 'जुरासिक वर्ल्ड' जैसी कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हॉलीवुड में उनकी पहचान एक बेहतरीन वैश्विक अभिनेता के रूप में थी।
#3 & #4
दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन
इस सूची में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। वो साल 2017 में आइ फिल्म ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज में विलेन का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रमुख हॉलीवुड फिल्मों में 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' (2004), 'प्रोवोक्ड' (2006), 'द लास्ट लीजन' (2007) और 'द पिंक पैंथर 2' (2009) जैसी फिल्में शामिल हैं।
जानकारी
#5 नसीरुद्दीन शाह
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया है। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों की बात करें, तो वो फिल्म 'द मॉनसून वेडिंग', 'द लीग ऑफ एक्स्ट्राऑर्डेनरी जेंटलमैन', 'दा ग्रेट न्यू वंडरफुल' में नजर आ चुके हैं।