Loading...
इन सितारों ने निभाया खिलाड़ियों का किरदार, असली और नकली में फर्क करना हो गया मुश्किल
खिलाड़ियों का किरदार निभाने के लिए इन सितारों ने की कड़ी मेहनत

इन सितारों ने निभाया खिलाड़ियों का किरदार, असली और नकली में फर्क करना हो गया मुश्किल

Aug 10, 2026
08:14 am

क्या है खबर?

किसी खिलाड़ी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर सच्चाई के साथ उतारना आसान नहीं होता। इसके लिए कलाकारों को केवल उसका हुलिया अपनाना ही नहीं, बल्कि उसके संघर्ष, मेहनत, खेल की बारीकियों और व्यक्तित्व को भी पूरी ईमानदारी से समझना पड़ता है। बॉलीवुड के कई सितारों ने ने वास्तविक खिलाड़ियों का किरदार निभाकर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। ऐसे में आइए उन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं।

#1 & #2

फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने महान एथलीट मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। फरहान ने पूरी करह से खुद को इस किरदार में ढाल लिया था।

'मैरी कॉम' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम के तौर पर जबरदस्त अभिनय किया था। बॉक्सिंग रिंग के अलावा, प्रियंका ने मैरी कॉम के व्यक्तिगत संघर्षों को भी बखूबी दिखाया था।

#3 & #4

आमिर खान और सुशांत सिंह राजपूत

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने मशहर पहलवान और कोच महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। आमिर ने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया।

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'एम एस धोनी' में महेंद्र सिंह धोनी के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने धोनी के बैटिंग करने के अंदाज और तौर-तरीकों को हूबहू अपना लिया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 रणवीर सिंह

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म '83' में भारतीय बल्लेबाज कपिल देव के तौर पर रणवीर सिंह को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में भारत की 1983 की ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत को फिर से दिखाया गया था।

ADVERTISEMENT