Loading...
डेब्यू से पहले इन सितारों ने बदले अपने नाम, असली पहचान जानकर नहीं होगा यकीन
इन बॉलीवुड सितारों का असली नाम जानकर आप चौंक जाएंगे

डेब्यू से पहले इन सितारों ने बदले अपने नाम, असली पहचान जानकर नहीं होगा यकीन

Jul 25, 2026
08:31 am

क्या है खबर?

नाम किसी भी इंसान की सबसे अहम पहचान होता है, लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले अपना असली नाम बदल लिया। आज दुनिया उन्हें उनके बदले हुए नाम से ही जानती है और इसी नाम ने उन्हें सफलता और लोकप्रियता दिलाई। ऐसे में आइए जानते हैं उन मशहूर बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिन्होंने अपना नाम बदलकर अपनी अलग पहचान बनाई।

#1 & #2

रजनीकांत और सनी देओल

सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। जब उन्होंने कर्नाटक में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, तो उनका असली नाम बदल दिया गया। इंडस्ट्री में उनके गुरू, निर्देशक के. बालाचंदर ने उन्हें रजनीकांत नाम दिया था।

वहीं सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है, लेकिन उन्होंने डेब्यू से पहले अपना नाम सनी रख लिया था, क्योंकि यह नाम दर्शकों को ज्यादा आकर्षक और अपना-सा लगता था।

#3 & #4

अक्षय कुमार और सैफ अली खान

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय करियर में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म 'आज' में कुमार गौरव के किरदार 'अक्षय' से प्रेरित होकर उन्होंने अपना नाम बदला था।

सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने इसे बदलकर सैफ अली खान रख लिया। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके पीछे का कारण उन्होंने नहीं बताया।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

कियारा आडवाणी और आयुष्मान खुराना

कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया था, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में आलिया भट्ट पहले से एक चर्चित अभिनेत्री थीं।

इस सूची में आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है। उनका असली नाम निशांत है, लेकिन उन्होंने डेब्यू से पहले इसे बदल दिया था। दरअसल उनके पिता ज्योतिष और अंक ज्योतिष थे। उनके कहने पर आयुष्मान ने ऐसा किया था।

ADVERTISEMENT