NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर से ऋतिक रोशन तक, गंजेपन का शिकार हो चुके हैं ये सितारे
    अगली खबर
    रणबीर कपूर से ऋतिक रोशन तक, गंजेपन का शिकार हो चुके हैं ये सितारे
    इन सितारों ने झेली गंजेपन की समस्या (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranbir_kapoooor)

    रणबीर कपूर से ऋतिक रोशन तक, गंजेपन का शिकार हो चुके हैं ये सितारे

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 04, 2024
    11:43 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में जहां सितारों की अदाकारी मायने रखती है, वहीं उनके लुक पर भी खास ध्यान दिया जाता है। दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए ये सितारे खुद पर जमकर मेहनत करते हैं।

    खासकर इंटरनेट के जमाने में, जब सोशल मीडिया पर किसी कलाकार को ट्रोल करते देर नहीं लगती।

    इसी कड़ी में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके असल जिंदगी में बाल न के बराबर हैं।

    #1 और #2

    रणबीर कपूर और संजय दत्त

    शुरुआत करते हैं रणबीर कपूर से, जिनके लुक पर दर्शक जान छिड़कते हैं। रणबीर के सिर में असल में बहुत कम बाल हैं। उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिनमें उनके बालों में काफी गैप देखने को मिला है। उन्होंने गंजेपन की समस्या के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया था।

    उधर संजय दत्त की घनी जुल्फों पर लड़कियां फिदा थीं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ वह गंजेपन का शिकार हो गए। फिर उन्होंने अपनी हेयर स्ट्रिप सर्जरी कराई।

    #3 और #4

    गोविंदा और अक्षय कुमार

    90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा के बाल भी तेजी से झड़ने लगे थे उसके बाद अचानक वो बालों में नजर आने लगे। ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि सलमान खान के कहने पर उन्होंने दुबई जाकर हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।

    दूसरी ओर अक्षय कुमार के 40 की उम्र के बाद से बाल कम होने लगे थे। ऐसी खबरें उड़ने लगीं कि वह फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते हैं। अक्षय ने समय रहते ही फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन का सहारा लिया।

    #5 और #6

    अक्षय खन्ना और सलमान खान

    अक्षय खन्ना के कम ही उम्र में बाल झड़ गए थे और वह इस समस्या से लंबे समय तक परेशान भी रहे। इसके बाद वह घर से बाहर विग पहनकर ही निकलते थे। उन्होंने कई फिल्मों में विग पहनकर एक्टिंग की है।

    सलमान खान के भी उम्र बढ़ने पर बाल झड़ने लगे थे, लेकिन उन्हें लंबे समय तक हीरो बने रहना था। ऐसे में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करा लिया था। आज भी सलमान के लुक पर लाखों-करोड़ों लड़कियां फिदा हैं।

    #7 और #8

    ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ

    सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने लुक्स की वजह से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। जिसकी वजह से वो हेयर पैच का सहारा लेकर अपने लुक का ध्यान रखते हैं।

    अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फेहरिस्त में शुमार हैं। वह बढ़ती उम्र के साथ गंजे होने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।

    जानकारी

    अमिताभ बच्चन और कपल शर्मा

    महानायक अमिताभ बच्चन ने भी गंजेपन की समस्या लंबे वक्त तक झेली। बाद में उन्होंने विग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उधर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गंजेपन का शिकार थे। कॉमेडी की दुनिया में कामयाबी मिलने के बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    अक्षय कुमार
    संजय दत्त
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    सलमान खान

    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने उम्र का फासला भूल किया अभिनेत्रियों के साथ रोमांस अमिताभ बच्चन
    'कबूतर जा जा' की शूटिंग के दौरान रो पड़े थे सलमान खान, खुद किया खुलासा भाग्यश्री
    शाहरुख खान से दीपिका पादुकोण तक, इन कलाकारों ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कपड़े दीपिका पादुकोण
    #NewsBytesExplainer: IPL में क्यों थिरकते हैं फिल्मी सितारे और कब से चला आ रहा ये सिलसिला? शाहरुख खान

    अक्षय कुमार

    फिल्म 'मैदान' की दैनिक कमाई में भारी गिरावट, 'बड़े मियां छोटे मियां' का रहा ऐसा हाल  मैदान
    बॉक्स ऑफिस: 'मैदान' की दैनिक कमाई में मामूली बढ़त, 'बड़े मियां छोटे मियां' का बुरा हाल मैदान
    'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की दैनिक कमाई जारी, 28वें दिन कमाए इतने लाख रुपये  बड़े मियां छोटे मियां 2
    'मैदान' और 'BMCM' की दैनिक कमाई चौथे सप्ताह में भी जारी, अब 'श्रीकांत' से होगा सामना मैदान

    संजय दत्त

    संजय दत्त बने निर्देशक राज शांडिल्य की अगली फिल्म के हीरो, लगाएंगे कॉमेडी का तड़का बॉलीवुड समाचार
    फ्रेंडशिप डे: 'मुन्नाभाई' से सालों पहले मिले थे अरशद वारसी-संजय दत्त, पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा फ्रेंडशिप डे
    संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला को दी जन्मदिन की बधाई, साझा किया वीडियो  बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग के दौरान घायल हुई संजय दत्त, सिर पर लगे टांके  बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    अरुण गोविल रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर बोले- उनके अंदर संस्कार है अरुण गोविल
    विक्की कौशल बोले- पता था 'एनिमल' से भिड़ंत का क्या होगा 'सैम बहादुर' का नतीजा सैम बहादुर
    'लव एंड वॉर': आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ काम करने को उत्साहित विक्की कौशल विक्की कौशल
    रणबीर कपूर से लेकर कृति सैनन तक, होली मनाने से कतराते हैं ये बॉलीवुड सितारे होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025