अक्टूबर 2026 में होगा धमाका, सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये बड़ी बॉलीवुड फिल्में
क्या है खबर?
अक्टूबर 2026 का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान सिनेमाघरों में कई बड़े बजट की फिल्में दस्तक देंगी। महीने की शुरुआत अजय देवगन और तब्बू की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' तथा वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' से होगी। इसके बाद भी कई चर्चित फिल्मों की रिलीज तय है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन सी फिल्म कब और किस जगह रिलीज होगी।
#1 & #2
'दृश्यम 3' और 'प्रेम कीटाणु'
क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का तीसरा भाग 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में अजय के साथ-साथ तब्बू और जयदीप अलहावत नजर आ रहे हैं।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' में वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसकी कहानी कॉलेज के कुछ छात्रों पर अधारित है।
#3 & #4
'उड़ता तीर' और 'पहला प्यार दूसरी बार'
आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित 'उड़ता तीर' एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, राम कपूर, राहुल बोस, मुकुल देव, रघुबीर यादव नजर आ रहे हैं।
लव रंजन की फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर हैं। इस फिल्म को आप 23 अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#5 & #6
'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' और 'नई नवेली'
'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक है। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी हैं।
फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म में यामी गौतम नजर आई थीं।