LOADING...
'बागी' से 'दिलवाले' तक, बॉलीवुड की एक नाम वाली इन फिल्मों की कहानी है एकदम अलग
बॉलीवुड की इन फिल्मों के हैं एक ही नाम

'बागी' से 'दिलवाले' तक, बॉलीवुड की एक नाम वाली इन फिल्मों की कहानी है एकदम अलग

लेखन मेघा
Feb 20, 2024
09:02 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का चलन बढ़ रहा है। इस साल भी कई फिल्मों के सीक्वल कतार में हैं तो कुछ के रीमेक भी आएंगे। इन सबके बीच कुछ फिल्में ऐसी भी बनी हैं, जिसमें कहानी और सितारे एकदम अलग है, लेकिन उनके नाम एक ही हैं। ऐसी कुछ फिल्में अपना कमाल दिखाने में सफल रहीं तो कोई पहली फिल्म के मुकाबले ढेर हो गई। आइए आज OTT पर मौजूद एक नाम वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं।

#1

'बागी' 

सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बागी' (1990) में एक विद्रोही की कहानी दिखाई थी, जो वेश्यालय में काम करने वाली लड़की से प्यार करता है। जब उसके माता-पिता उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करते तो वह अपना घर छोड़ देता है। इसके बाद 2016 में इसी नाम से श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म आई। इसमें रोनी, सिया से प्यार करता है, जिसका अपहरण हो जाता है। टाइगर की फिल्म नेटफ्लिक्स और सलमान की अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

#2

'एजेंट विनोद'

'एजेंट विनोद' नाम से आई दोनों फिल्में ही काफी दिलचस्प और एक्शन से भरपूर थीं। 1977 की कहानी एक एजेंट द्वारा एक वैज्ञानिक के अपहरण की कोशिश के बारे में थी जबकि 2012 की एजेंट विनोद एक बड़े रहस्य का खुलासा करती है। 1977 की महेंद्र संधू अभिनीत फिल्म हिट रही थी, लेकिन सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। ये दोनों ही फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती हैं।

Advertisement

#3

'शानदार' 

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' (2016) फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें दिखाया है कि एक वेडिंग प्लानर (शाहिद) को शादी की तैयारी के दौरान दुल्हन की बहन (आलिया) से प्यार हो जाता है। इससे पहले 1990 में मिथुन चक्रवर्ती, जूही चावला और मंदाकिनी की 'शानदार' आई थी। इसमें शंकर (मिथुन) एक उद्योगपति और राजनेता अर्जुन चौरसिया की भ्रष्ट गतिविधियों को उजागर करने की कोशिश करता है। मिथुन की फिल्म यूट्यूब और शाहिद की 'शानदार' नेटफ्लिक्स पर है।

Advertisement

#4

'दिलवाले' 

अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की 'दिलवाले' 1994 में आई थी। इसकी कहानी अरुण (अजय) की है, जिस पर अपनी प्रेमिका (रवीना) की हत्या का आरोप लगता है। 2015 में शाहरुख खान और काजोल 'दिलवाले' लेकर आए, जिसमें दोनों अपने परिवार की दुश्मनी की खातिर अलग हो जाते हैं। बाद में जब उनके भाई और बहन को प्यार होता है तो वे फिर करीब आते हैं। शाहरुख की फिल्म नेटफ्लिक्स और अजय की ZEE5 पर मौजूद है।

#5

'दोस्ताना' 

अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहिम और प्रियंका चोपड़ा की 2010 में आई 'दोस्ताना' में दिखाया था कि 2 लड़के एक-दूसरे से प्यार करने की बाक कहकर एक फ्लैट में रहने आते हैं। इसके बाद उन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। इससे पहले 1980 में आई अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और शत्रुघन सिन्हा की फिल्म में दिखाया था कि 2 दोस्तों को एक लड़की से प्यार होता और वे दुश्मन बन जाते हैं। ये दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर हैं।

जानकारी

ये फिल्में भी हैं शामिल

1999 में संजय दत्त की फिल्म 'खूबसूरत' आई थी तो 2014 में सोनम कपूर इसी नाम से फिल्म लेकर आईं। 'आंखें' नाम से 1993 और 2002 में फिल्म आई है। इसी तरह 'दोस्ती', 'मिस्टर एक्स', 'दुश्मन' और 'गोलमाल' नाम से भी 2 फिल्में बनी हैं।

Advertisement