एक बार फिर साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये सुपरहिट जोड़ियां, पूरी सूची देखकर हो जाएंगे खुश
क्या है खबर?
मोहित सूरी की अगली फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। वहीं, इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी भी दोबारा स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। इन लोकप्रिय जोड़ियों की वापसी ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों के बारे में, जो जल्द ही फिर एक साथ नजर आएगी।
#1
अहान पांडे-अनीत पड्डा
अहान और अनीत ने मोहित की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' से एक साथ बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
फिल्म के भावनात्मक अंदाज और लोकप्रिय गानों ने इसे बड़ी रोमांटिक हिट बना दिया।
अब खबर है कि यह लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर मोहित की अगली रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएगी, जिसकी शूटिंग अक्टूबर-नवंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है।
#2
शरवरी-वेदांग रैना
इम्तियाज के पीरियड ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आए शरवरी और वेदांग ने अपने शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं।
अब फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता के बाद, यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी कथित तौर पर इम्तियाज की एक और फिल्म के लिए फिर से साथ नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी। हालांकि, इसकी रिलीज की तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
#3
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने के बाद से ही दीपिका पादुकोण ने उनके साथ कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में में काम किया, जैसे 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान'।
अब वो दोनों जल्द ही फिल्म 'किंग' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना बॉलीवुड डेब्यू करेगी।
#4
सनी देओल-प्रीति जिंटा
सनी देओल और प्रीति जिंटा फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' और 'फर्ज' में साथ नजर आए थे। वहीं अब यह लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर 'बटवारा 1947' में एक साथ नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोशी कर रहे हैं और इसे आमिर खान निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म लंबे समय बाद सनी और प्रीति की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर चर्चा में है।