बॉलीवुड ने दिखाई गुरु-शिष्य के रिश्ते की असली कहानी, OTT पर मौजूद हैं ये दमदार फिल्में
क्या है खबर?
5 सितंबर, 2026 को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। यह खास दिन हमारे जीवन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान और मार्गदर्शन को सम्मान देने का अवसर होता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं, बॉलीवुड ने भी गुरु-शिष्य के रिश्ते और शिक्षकों की भूमिका पर कई शानदार फिल्में बनाई हैं। ऐसे में शिक्षक दिवस के खास अवसर पर आप OTT पर इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।
#1 & #2
'ब्लैक' और 'चक दे! इंडिया'
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी एक ऐसे टीचर की है, जो एक लड़की की मदद करता है, जो सुन और देख नहीं सकती। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2007 में आई 'चक दे! इंडिया' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वो कमजोर मनी जाने वाली महिला हॉकी टीम को चैंपियन बनाते हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'तारे जमीन पर' और 'हिचकी'
साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' एक ऐसे संवेदनशील शिक्षक की कहानी है, जो डिस्लेक्सिया से जूझ रहे बच्चे की छिपी हुई काबिलियत को पहचानता है। इसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'हिचकी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें रानी ने ऐसी टीचर का किरदार निभाया था, जो टौरेट सिंड्रोम से पीड़ित एक टीचर हैं और कमजोर तबके के छात्रों को प्रेरित करती हैं। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#5 & #6
'सुपर 30' और 'सितारे जमीन पर'
साल 2019 में आई फिल्म 'सुपर 30' की कहानी शिक्षक आनंद कुमार के सफर पर आधारित है। वो जरूरतमंद छात्रों को उनके पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सपने पूरे करने में मदद करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 'सितारे जमीन पर' साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे सदस्यता लोगों की जिंदगी बदल सकती है। आप इस फिल्म को सोनी लिव पर देख सकते हैं।