NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान से सलमान खान तक, दुबई में भी है इन सितारों का आशियाना
    अगली खबर
    शाहरुख खान से सलमान खान तक, दुबई में भी है इन सितारों का आशियाना
    जानिए किन-किन सितारों के दुबई में हैं घर

    शाहरुख खान से सलमान खान तक, दुबई में भी है इन सितारों का आशियाना

    लेखन पलक
    Jun 28, 2024
    08:14 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड कलाकार अपनी शानो-शौकत भरी जिंदगी के लिए पहचाने जाते हैं। वह महंगी-महंगी गाड़ियों से लेकर करोड़ों रुपये के आलीशान घरों के मालिक होते हैं।

    ये सितारे भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने आशियाने बनाते हैं। इन सितारों की पसंदीदा जगहों में से एक दुबई भी है, जहां एक-दो नहीं बल्कि कई कलाकारों के आशियाने हैं।

    आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन सितारों ने दुबई में आलीशान बंगला खरीद रखा है।

    #1

    शाहरुख खान

    बॉलीवुड की दुनिया के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली हुई है। वह ना केवल प्रसिद्धि के मामले में बल्कि अमीरी के मामले में भी सबसे आगे हैं।

    6300 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक शाहरुख कई आलीशान बंगलों के मालिक हैं। भारत से लेकर लंदन तक बंगले रखने वाले शाहरुख ने अपना सपनों का आशियाना दुबई में भी बसाया हुआ है।

    दुबई के पाम जुमेरह में उनका 6 बेडरूम वाला बंगला है।

    #2 और #3

    शिल्पा शेट्टी और सलमान खान

    शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुंद्रा ने मुंबई से लंदन तक बंगले तोहफे में दिए। इसके बाद उन्होंने शिल्पा को दुबई में भी फ्लैट दिया था। उनका फ्लैट 'बुर्ज खलीफा' के 140वें माले पर था, लेकिन बाद में शिल्पा ने इसे बेच दिया था। अभिनेत्री ने फिर दुबई के पाम जुमेराह में एक बंगला खरीदा था।

    सलमान खान अक्सर दुबई जाते रहते हैं। उन्हें यह जगह बहुत पसंद है। ऐसे में उन्होंने दुबई में एक आशियाना खरीदा हुआ है।

    #4 और #5

    अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन

    अनिल कपूर ने साल 2017 में दुबई में अपने लिए 2 बेडरूम का एक फ्लैट खरीदा था। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुद खुलासा किया था कि उनकी पत्नी सुनीता कपूर की मदद से उन्होंने दुबई में यह फ्लैट लिया है।

    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पास यूं तो कई घर हैं, लेकिन उनका दुबई वाला घर सबसे महंगा है। उनका यह बंगला जुमेराह गोल्फ एस्टेट में सैंक्चुअरी फॉल्स और इसकी कीमत तकरीबन 15 करोड़ रुपये है।

    #6 और #7

    संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडिस

    बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त का नाम भी इस सूची में शुमार है। अभिनेता के पास दुबई स्थित एमिरेट्स हिल्स में घर है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है। संजय की पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों के साथ वहीं रहती हैं।

    अपनी अदाओं और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का भी दुबई में घर है। कथित तौर पर, जुमेराह लेक टावर्स में उनका एक अपार्टमेंट है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शाहरुख खान

    बॉलीवुड की इन फिल्मों में नायकों ने किए खलनायकों वाले काम, जीत लिया दिल अमिताभ बच्चन
    क्या शाहरुख खान एक बार फिर डॉन बनकर लौटेंगे? जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    'हीरोइन' ही नहीं, ये फिल्में भी करीब से दिखाती हैं बॉलीवुड की दुनिया करीना कपूर
    'स्टारडम' के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे आर्यन खान, जानिए कब रिलीज होगी वेब सीरीज आर्यन खान

    सलमान खान

    सलमान खान को लेकर मिथुन चक्रवर्ती का दावा, कहा- गारंटी है शादी नहीं करेगा मिथुन चक्रवर्ती
    सलमान खान के लिए चिंतित हुईं सोमी अली, बिश्नोई समाज से की यह खास अपील  सोमी अली
    अमिताभ बच्चन ही नहीं, कई फिल्मों में एक ही नाम का किरदार निभाते दिखे ये अभिनेता अमिताभ बच्चन
    'बिग बॉस OTT 3' की मेजबानी नहीं करेंगे सलमान खान, वजह से भी उठा पर्दा  बिग बॉस

    शिल्पा शेट्टी

    'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का लुक जारी, मिलिए कॉप यूनिवर्स की बाकी महिला कलाकारों से दीपिका पादुकोण
    राज कुंद्रा ने लॉन्च किया फिल्म 'UT 69' का ट्रेलर, शिल्पा ने दी बहादुरी की दाद राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा ने किया शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान? जानिए आखिर क्या है सच्चाई राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा जेल में खत्म करने वाले थे सब, शिल्पा से मिली देश छाेड़ने की सलाह राज कुंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म? होने वाले पति जहीर इकबाल के पिता ने कही ये बात जहीर इकबाल
    जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस विवादों में, क्रू के सदस्यों ने लगाए ये आरोप जैकी भगनानी
    'महाराज' रिव्यू: निर्देशक ने निकाला कहानी का कचूमर, बची-खुची कसर जुनैद खान ने पूरी कर दी जुनैद खान
    शाहरुख खान ने फिर मिलाया राजकुमार हिरानी से हाथ, इस बार सामंथा रुथ प्रभु होंगी जोड़ीदार शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025