NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गोरा करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुके बॉलीवुड सितारे कह रहे #BlackLivesMatter
    अगली खबर
    गोरा करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुके बॉलीवुड सितारे कह रहे #BlackLivesMatter

    गोरा करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुके बॉलीवुड सितारे कह रहे #BlackLivesMatter

    लेखन भावना साहनी
    Jun 07, 2020
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों अमेरिका दो बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहा है। पहली कोरोना वायरस और दूसरी अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के कारण होने वाले प्रदर्शन।

    जॉर्ज की मौत के बाद सोशल मीडिया पर #icantbreathe और #blacklifematter ट्रेंड करना शुरू हो गया था।

    कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरु कर दिए। इसमें से कुछ सितारे तो वो हैं जो गोरे रंग का प्रचार कर चुके हैं।

    #1

    दिशा पटानी

    दिशा इन दिनों जॉर्ज के समर्थन में खड़ी हुई है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग रंगों के हाथ की तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर लिखा है, 'सभी रंग खूबसूरत होते हैं।'

    जबकि दिशा खुद पॉन्ड्स के स्पॉट्लेस फेयरनेस क्रीम का प्रचार कर चुकी हैं। जिसमें दिखाया गया है कि यह क्रीम लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर करके रंग गोरा करती है।

    इसके अलावा भी दिशा गोरा करने वाले प्रसाधनों का प्रचार करती दिख चुकी हैं।

    #2

    प्रियंका चोपड़ा जोनस

    प्रियंका ने भी रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई है।

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिस पर लिखा है, 'प्लीज आई कांट ब्रीद'। इसके साथ लिखा, 'काफी काम किए जाने है। ये दुनिया व्यक्तिगत तौर पर शुरू होनी चाहिए। हम पर खुद को शिक्षित करने और इस नफरत को खत्म करने की जिम्मेदारी है।'

    हालांकि, प्रियंका खुद भी गार्नियर लाइट फेयरनेस क्रीम जैसे गोरा करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुकी हैं।

    #3

    आलिया भट्ट

    आलिया ने भी अमेरिका में हुई घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में #BlackLifeMatter का समर्थन करते हुए दलित, मुस्लिम, महिलाओं और प्रवासियों के भी आवाज उठाई। हालांकि, यह पोस्ट उनकी नहीं है। लेकिन उन्होंने इससे यह जरूर बताया है कि वह भी इस मुहिम के साथ जुड़ी हैं।

    यह वही आलिया हैं जो रंग गोरा करने का दावा करने वाली क्रीम गार्नियर लाइट कंप्लीट सीरम का प्रचार करती हुई नजर आती हैं।

    #4

    नरगिस फाखरी

    नरगिस उन कुछ सितारों में से एक हैं जो अमेरिका में चल रहे इस प्रदर्शन में पूरा समर्थन दे रही हैं। उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए हैं।

    इसके अलावा पिछले दिनों वह अमेरिका की सड़कों पर भी उतर आई थीं।

    वहीं नरगिस ने ओलिविया फेयर एंड ब्यूटी फेस वॉश का हिस्सा बनकर यह दावा किया था कि इसके इस्तेमाल से आप गोरे हो सकते हैं। आज वह अब #BlackLivesMatter का समर्थन कर रही हैं।

    #5

    करीना कपूर खान

    दिशा पटानी की ही तरह करीना ने भी अलग-अलग रंग के हाथों वाली एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसी के साथ उन्होंने जताया कि वह भी #BlacklivesMatter का पूरा समर्थन कर रही हैं।

    हालांकि, इसी के साथ कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना भी शुरु कर दिया है।

    दरअसल, इसका कारण है कि करीना भी लक्स और लैक्मे जैसे गोरा करने का दावा करने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विज्ञापन का हिस्सा रह चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट
    करीना कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    क्या अब नेशनल अवॉर्ड में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्में भी होंगी शामिल? अमेजॉन प्राइम
    केरल में फंसी 150 महिलाओं की मदद को आगे आए सोनू सूद, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया घर ओडिशा
    गाने गाकर लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं माधुरी, 'कैंडल' से की शुरुआत मनोरंजन
    16 एकड़ में फैला अजय देवगन की 'मैदान' का सेट भी हुआ ध्वस्त मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा

    सारा को बारिश से बचाने के लिए अभिनेत्री के पीछे छाता लिए दिखे कार्तिक आर्यन दीपिका पादुकोण
    'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के दौरान इस वजह से फूट-फूट कर रोयीं थीं प्रियंका बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ होंगे रणबीर कपूर? बॉलीवुड समाचार
    क्या सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच सब कुछ ठीक है? अभिनेत्री ने बताया सच बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    बॉलीवुड के वो सितारे जो सोशल मीडिया से बनाकर रखते हैं दूरी ट्विटर
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आलिया-रणबीर की शादी का कार्ड, जानें क्या है सच्चाई करण जौहर
    अगले महीने फ्रांस में रणबीर और आलिया करेंगे शादी? बॉलीवुड समाचार
    आलिया, वरुण के बाद अब इस स्टारकिड को लॉन्च करने की तैयारी में करण जौहर करण जौहर

    करीना कपूर

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचे अर्जुन, दोनों का साथ में डांस करते वीडियो वायरल करण जौहर
    क्या 'धूम 4' में निगेटिव किरदार में होंगे अक्षय कुमार? अक्षय कुमार
    शादी, जन्मदिन और मुंडन पार्टी के लिए उपलब्ध रणवीर, बुकिंग के लिए दीपिका से करें संपर्क दीपिका पादुकोण
    रणबीर के कज़िन आदर को डेट करने पर तारा की प्रतिक्रिया, कहा- आगे भी दिखेंगे साथ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025