बॉलीवुड से साउथ तक डबल रोल की धूम, एक की 3 फिल्मों में होगी दोहरी भूमिका
क्या है खबर?
आने वाले समय में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इनमें कुछ ऐसी बहुप्रतीक्षित फिल्में भी शामिल हैं, जिनमें मुख्य अभिनेता दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। सबसे खास बात ये है कि अभिनेता रणबीर कपूर आगामी 3 फिल्मों में डबल रोल निभाते दिखाई देंगे। उनके इन नए और अलग-अलग किरदारों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये फिल्में।
#1 & #2
'जीवन बीमा योजना' और 'रामायण'
अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म 'जीवन बीमा योजना' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरशद डबल रोल में हैं। वो फिल्म में जीवन और बीमा का किरदार निभा रहे हैं।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर दोहरी भूमिका में हैं। वो भगवान राम के साथ-साथ पुरुषोत्तम राम का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म दिवाली यानी नवंबर 2026 में रिलीज होगी।
#3 & #4
'देवरा 2' और 'कल्कि 2898 AD 2'
फिल्म 'देवरा' की सफलता के बाद निर्माता इसका दूसरा भाग बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। कोरातला शिवा की इस फिल्म में वो देवरा और वारा की भूमिका में नजर आएंगे।
'कल्कि 2898 AD 2' के निर्माता इसका सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में दिखाई देंगे। वो भैरवा और कर्ण की भूमिका निभाएंगे।
#5 & #6
'एनिमल पार्क' और 'ब्रह्मास्त्र 2'
फिल्म 'एनिमल' के दूसरे भाग 'एनिमल पार्क' में रणबीर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वो इस फिल्म में रणबीर ने रणविजय और अजीज का डबल रोल निभाते दिखेंगे। इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
दूसरी ओर 'ब्रह्मास्त्र' के निर्माता इसका दूसरा भाग बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की अप्रैल 2027 तक रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में रणबीर शिवा और देव की दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।