Page Loader
कृति खरबंदा ही नहीं, ये अभिनेत्रियां भी अपनी मां के कपड़े और गहनें पहन बनीं दुल्हन
जानिए किन अभिनेत्रियों ने शादी में मां को दिया खास सम्मान

कृति खरबंदा ही नहीं, ये अभिनेत्रियां भी अपनी मां के कपड़े और गहनें पहन बनीं दुल्हन

लेखन पलक
Mar 29, 2024
11:52 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी सितारे की शादी की खबरें आ रही हैं। आम लोगों की तरह ही शादी का दिन कलाकारों के लिए भी खास होता है। जहां ज्यादातर सितारे शानदार चीजें पहनने का ख्वाब देखते हैं, वहीं कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो शादी पर अपनी मां को सम्मान देने के लिए उनके कपड़े और गहनें पहनती हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी मां के जोड़े में दुल्हन बनीं।

#1  

कृति खरबंदा 

कृति खरबंदा हाल ही में पुलकित सम्राट संग सात फेरे लिए हैं। 15 मार्च को पुलकित और कृति ने पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कृति लगातार अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थीं। इसमें उन्होंने बताया कि इस रस्म में उन्होंने अपनी नानी का हार और मां की शादी की चुन्नी पहनी थी।

#2 और #3

सोहा अली खान और सोनम कपूर

पटौदी खानदान की बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने इस खास दिन को भी ज्यादा खास अपनी मां और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की शादी के गहनों को पहनकर बनाया था। अपने स्टाइल के लिए मशहूर सोनम कपूर भी अपनी मां को सम्मान देना नहीं भूली थीं। अभिनेत्री अपनी मां सुनीता कपूर की शादी के गहनें पहनकर आनंद अहूजा की दुल्हन बनी थीं। अभिनेत्री का लुक प्रशंसकों को पसंद आया था।

#4 और #5

काजल अग्रवाल और यामी गौतम

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से अपनी शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए थे। लेकिन अदाकारा ने अपने दुल्हन के लुक को दादी का कमरबंद, मां की माथा पट्टी और नानी की नथ पहनकर पूरा किया था। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी की थी। अभिनेत्री ने अपनी मां की 33 साल पुरानी सिल्क की लाल साड़ी पहनकर सात फेरे लिए थे।

जानकारी

इन अभिनेत्री ने पहने सास के कपड़े

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ शादी में अपनी सास शर्मिला की शादी का लहंगा पहना था। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन रिती-रिवाज से हुई शादी में अपनी सास का वेल पहना था। दोनों ही अभिनेत्रियां बहुत सुंदर लगी थीं।