Page Loader
अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक, फिल्मों में अपने स्टंट खुद करते हैं ये कलाकार
हैरतअंगेज स्टंट करते हैं ये कलाकार

अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक, फिल्मों में अपने स्टंट खुद करते हैं ये कलाकार

लेखन पलक
Mar 15, 2024
09:57 pm

क्या है खबर?

आज कल बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। सभी निर्माता-निर्देशक एक्शन से भरपूर फिल्में बना रहे हैं और दर्शक इन फिल्मों को खूब प्यार दे रहे हैं। इन फिल्मों में कलाकार हैरतअंगेज स्टंट करते नजर आते हैं। जहां ज्यादातर कलाकार ऐसे सीन शूट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करत हैं, वहीं इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी है जो अपने स्टंट करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे कलाकारों के बारे में।

#1 और #2

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

इस सूची में सबसे पहला जिक्र बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेत अक्षय कुमार का आता है। मार्शल आर्ट्स में माहिर अक्षय अपने आप स्टंट करने के लिए पूरे बॉलीवुड में प्रसिद्ध हैं। चाहे यह कितने भी जोखिम भरे हों अभिनेता इन्हें खुद ही करते हैं। टाइगर श्रॉफ को अपनी सभी फिल्मों में सभी स्टंट अकेले करने में मजा आता है। उन्हें इसमें महारत हासिल है, जो उन्हें जोखिम भरे करतब दिखाने में मदद करता है।

#3 और #4

अजय देवगन और ऋतिक रोशन

इन दिनों 'शैतान' से पंगा लेते नजर आ रहे अजय देवगन अपने स्टंट करने से नहीं हिचकिचाते हैं। अजय ने कई एक्शन फिल्मों में अभिनय किया है। वह मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर वीरू देवगन के बेटे हैं। ः ऋतिक रोशन अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। वह बेहद फिट हैं, जिसकी वजह से वह इन्हें आसानी से कर पाते हैं। 'धूम 2', 'कृष' और 'वॉर' जैसी फिल्मों में ऋतिक ने शानदार काम किया है।

#5 और #6

जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल

जॉन अब्राहम ने अपने करियर में अधिकांश एक्शन फिल्मों में काम किया है। वह इन फिल्मों में एक से बढ़कर एक स्टंट करते दिखे हैं। कई बार अभिनेता को चोट भी लगी है, लेकिन फिर भी वह ऐसा करने से कतराते नहीं हैं। इस सूची में विद्युत जामवाल का नाम हैरान करने वाला नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'कमांडो' में अभिनेता ने स्टंट बिना किसी हार्नेस या केबल के किए थे, जो सभी को अचंभित कर सकता है।

#7 और #8 

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ

प्रियंका चोपड़ा 'देसी गर्ल' की छवि तोड़कर अब खूब एक्शन करती नजर आती हैं। हॉलीवुड में उन्होंने अपने आपको एक एक्शन अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। एक इंटरव्यू में खुद प्रियंका ने बताया था कि 'क्वांटिको' में सभी स्टंट उन्होंने खुद किए थे। कैटरीना कैफ ने भी 'बैंग बैंग' में उन्होंने बहुत कम मदद लेते हुए अपने स्टंट खुद किए थे। यहां तक कि उन्होंने 'टाइगर जिंदा है' और 'धूम 3' में ज्यादातर स्टंट खुद ही किए हैं।