NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर-सोनम से लेकर टाइगर-कृति तक, इन कलाकारों ने एक ही फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम
    अगली खबर
    रणबीर-सोनम से लेकर टाइगर-कृति तक, इन कलाकारों ने एक ही फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम
    किन कलाकारों ने एक ही फिल्म से किया डेब्यू? (तस्वीर: एक्स/ @iTIGERSHROFF/@kritisanon/@sonamakapoor)

    रणबीर-सोनम से लेकर टाइगर-कृति तक, इन कलाकारों ने एक ही फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम

    लेखन पलक
    Feb 28, 2024
    09:25 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में हर साल बहुत से कलाकार कदम रखते हैं।

    जहां कुछ ऐसे होता हैं जो अभिनय की दुनिया में किसी मंझे हुए कलाकार के साथ कदम रखते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते जिनकी जोड़ी भी उनकी ही तरह नए अभिनेता के साथ बनती है।

    आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपना फिल्मी सफर एक साथ एक ही फिल्म से शुरू किया था।

    चलिए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में।

    #1

    वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

    साल 2012 में करण जौहर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से 3 कलाकारों को बॉलीवुड की दुनिया में पेश किया था।

    यह और कोई नहीं बल्कि वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। करण की लव ट्रायएंगल पर आधारित इस रोमांटिक फिल्म में तीनों के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    आज के समय में वरुण, आलिया और सिद्धार्थ तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं।

    #2

    जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर

    दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    इस फिल्म से उनके साथ ही शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी।

    फिल्म एक प्रेम कहानी थी, जो साल 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है।

    जाह्नवी और ईशान दोनों के ही अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया था।

    #3

    सोनम कपूर-रणबीर कपूर

    बॉलवुड के 2 कपूर खानदानों से ताल्लुक रखने वाले सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने जोड़ीदार के रूप एक ही फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू किया था।

    दोनों ने अपनी पहली फिल्म के रूप में साल 2007 में रिलीज हुई 'सांवरिया' को चुना था। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया गया था।

    बेशक फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी, लेकिन इसने दोनों कलाकारों के लिए इंडस्ट्री में नींव रखने का काम जरूर किया था।

    #4

    ऋतिक रोशन-अमीषा पटेल

    पूरी दुनिया में अपने लुक और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने साल 2000 में बॉलीवुड में कदम रखा था।

    उन्हीं के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी।

    राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

    ऋतिक और अमीषा की जोड़ी ने भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी।

    #5

    टाइगर श्रॉफ-कृति सैनन

    जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री कृति सैनन ने एक साथ साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

    फिल्म के निर्देशन की कमान शब्बीर खान ने संभाली थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

    कृति और टाइगर के अभिनय को लोगों ने पसंद किया था, लेकिन अभिनेता के लुक पर सवाल भी खड़े किए गए थे।

    हालांकि, अब दोनों ही कलाकार इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं।

    जानकारी

    ये कलाकार भी सूची में शामिल

    एक ही फिल्म से अपनी शुरुआत करने वाले कलाकारों में करीना कपूर और अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल हैं। दोनों ने फिल्म 'रेफ्यूजी' से कदम रखा था। इसके साथ ही अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली ने भी 'हीरो' से करियर की शुरुआत की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    रणबीर कपूर
    आलिया भट्ट
    कृति सैनन

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    सोनम कपूर

    सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारी, बेटे का हुआ जन्म बॉलीवुड समाचार
    मां बनने के बाद करियर लेगा बैकसीट? जानिए क्या बोलीं सोनम कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप
    बहन रिया कपूर की फिल्म से वापसी करेंगी सोनम कपूर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    सोनम कपूर नहीं रखतीं पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत, बताया कारण सेलिब्रिटी गॉसिप

    रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने 33वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई पांचवें सप्ताह में भी जारी, जानिए कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, 35वें दिन ऐसा रहा हाल  एनिमल फिल्म
    'एनिमल': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, अब मात्र 100 रुपये में देख सकेंगे फिल्म एनिमल फिल्म

    आलिया भट्ट

    दीपिका पादुकोण से नहीं है आलिया भट्ट का कोई मुकाबला, बोलीं- वो सीनियर हैं  करण जौहर
    'दुल्हनिया 3' में फिर बनेगी आलिया और वरुण की जोड़ी, करण जौहर ने लगा दी मुहर करण जौहर
    IMDb ने जारी की 2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची, शाहरुख ने मारी बाजी  IMDb
    'कॉफी विद करण 8': सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने जमाया रंग, हुईं ये दिलचस्प बातें वरुण धवन

    कृति सैनन

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया': अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, एडवांस बुकिंग शुरू  शाहिद कपूर
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया': शाहिद-कृति के बोल्ड दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची शाहिद कपूर
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया': कैसे इंसान को डेट करेंगी कृति? अभिनेत्री ने बताया बॉलीवुड समाचार
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले कृति सैनन पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025