Loading...
बॉलीवुड के ये सितारे फिल्मों में ही नहीं, खेल के मैदान में भी हैं माहिर
बॉलीवुड के इन सितारों ने खेल के मैदान में भी कमाया नाम

बॉलीवुड के ये सितारे फिल्मों में ही नहीं, खेल के मैदान में भी हैं माहिर

Sep 15, 2026
11:26 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के कई सितारे अपनी शानदार अदाकारी और दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अभिनय के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं और कई खेलों में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। इस सूची में कई सितारों का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिनका खेलों से खास जुड़ाव है।

#1 & #2

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण देश के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। पिता से प्रेरित होकर दीपिका को भी इस खेल से खास लगाव रहा है। अभिनय में आने से पहले वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

रणबीर कपूर को फुटबॉल का काफी शौक है और वह इस खेल में भी माहिर हैं। वह ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए कई मुकाबले खेल चुके हैं।

#3 & #4

अपारशक्ति खुराना और कार्तिक आर्यन

अपारशक्ति खुराना अभिनय में आने से पहले क्रिकेट खेलते थे। वह हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और कई मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए भी खेलते हैं।

कार्तिक आर्यन को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक है। वह स्टार्स फुटबॉल क्लब से जुड़े हैं। फुटबॉल के प्रति उनका जुनून इतना ज्यादा था कि दोस्तों के साथ खेलने के लिए वह कई बार कक्षा तक छोड़ देते थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 तापसी पन्नू

तापसी पन्नू अभिनय के साथ-साथ स्क्वैश खेलने में भी माहिर हैं। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिथु' में उन्होंने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए तापसी ने क्रिकेट की बारीकियां भी सीखी थीं।

ADVERTISEMENT