LOADING...
'अल्फा' ही नहीं, इन फिल्मों-सीरीज के साथ फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे बॉबी देओल
इन फिल्मों और सीरीज से फिर धमाल मचाएंगे बॉबी देओल

'अल्फा' ही नहीं, इन फिल्मों-सीरीज के साथ फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे बॉबी देओल

Jul 03, 2026
08:32 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। इन दिनों वह फिल्म 'अल्फा' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, जिसमें वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा भी बॉबी के पास कई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिनमें वह जल्द ही दिखाई देंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी आगामी परियोजनाओं की पूरी सूची।

#1 & #2

'जन नायकन' और 'अपने 2'

थलपति विजय की पॉलिटिकल-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जन नायकन' में बॉबी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। यह फिल्म जुलाई 2026 के आखिरी तक रिलीज होगी। साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फैमिली ड्रामा फिल्म 'अपने' के सीक्वल 'अपने 2' में भी बॉबी नजर आएंगे। इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। हालांकि, लोगों को इस फिल्म में धर्मेंद्र की कमी जरूर खलेगी।

#3 & #4

अली अब्बास जफर की फिल्म और 'आश्रम'

बॉबी ने निर्देशक अली अब्बास जफर की नई एक्शन फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अहान पांडे और शरवरी वाघ भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। हालांकि, यह फिल्म कब रिलीज होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन में बॉबी दिखाई देंगे। निर्माता जल्द ही इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।

Advertisement