LOADING...
फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर कब होगा जारी? निर्माताओं ने पोस्टर के साथ बताई तारीख
फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज

फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर कब होगा जारी? निर्माताओं ने पोस्टर के साथ बताई तारीख

May 20, 2026
01:19 pm

क्या है खबर?

बॉबी देओल को पिछले काफी समय से फिल्मों में सेकंड लीड के तौर पर देखा जा रहा है। अब वह मुख्य अभिनेता बनकर अपनी क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बंदर' से पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप ने संभाली है। इसका टीजर कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था। हालिया पोस्ट में निर्माताओं ने 'बंदर' के ट्रेलर रिलीज को लेकर तारीख का खुलासा कर दिया है। साथ में नया पोस्टर भी जारी किया है।

पोस्टर

नए पोस्टर में दिखी सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी की झलक

फिल्म वास्तविक घटना से प्रेरित एक सेलिब्रिटी की कहानी है, जिसपर गंभीर आरोप लगते हैं और इसके कारण उसका कीरियर खत्म होने की कगार पर आ जाता है। पोस्टर में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद की झलक भी दिखाई दी है। ट्रेलर 21 मई को आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा, जबकि फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले, फिल्म का प्रीमियर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Advertisement