LOADING...
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को सेंसर बोर्ड से किया पास, दिया ये प्रमाण पत्र
'बंदर' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को सेंसर बोर्ड से किया पास, दिया ये प्रमाण पत्र

Jun 04, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' 5 जून को रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जो बॉबी के साथ पहली बार किसी परियोजना का हिस्सा बने हैं। रिलीज से पहले निर्माताओं ने 'बंदर' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया। राहत भरी खबर यह है कि फिल्म सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र के साथ पास हो गई है। दृश्यों में कोई कांट-छाट नहीं हुई, लेकिन संवादों में बड़ा बदलाव हुआ है।

प्रमाणीकरण

'बंदर' को 'A' प्रमाणपत्र के साथ मिली हरी झंडी

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'बंदर' को 'A' प्रमाणपत्र (18 साल या उससे अधिक उम्र के लिए) के साथ पास किया है। अच्छी बात यह है कि यौन उत्पीड़न विषयवस्तु के बावजूद, CBFC की परीक्षा समिति (EC) ने फिल्म में किसी भी दृश्य कटौती की मांग नहीं की है। हालांकि, फिल्म के संवादों में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं। गाली-गलौज, आपत्तिजनक शब्द बदले गए हैं, जबकि 'कितना भी सिंदूर' संवाद को संशोधित करने काे कहा गया है।

अवधि

इतने घंटे दर्शकों का मनोरंजन करेगी 'बंदर'

निर्माताओं ने दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में नाम का इस्तेमाल करने के लिए मशहूर हस्तियों ने सहमति दी है। सेंसर प्रमाणपत्र के अनुसार, फिल्म की लंबाई कुल 130.27 मिनट है। इस तरह फिल्म की अविध 2 घंटे, 10 मिनट और 27 सेकंड निकलकर आती है। बता दें, 'बंदर' झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों के इर्द-गिर्द बुनी गई फिल्म है। इसमें सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी शामिल हैं।

Advertisement