NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस' के आज तक के सभी विजेता, जानिए अब कहां और क्या कर रहे हैं
    अगली खबर
    'बिग बॉस' के आज तक के सभी विजेता, जानिए अब कहां और क्या कर रहे हैं

    'बिग बॉस' के आज तक के सभी विजेता, जानिए अब कहां और क्या कर रहे हैं

    लेखन भावना साहनी
    Sep 30, 2020
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 14वें सीजन के साथ दर्शकों के सामने हाजिर होने के लिए तैयार है। हर साल इसमें कई मशहूर फिल्मी हस्तियों को 100 से ज्यादा दिनों तक एक साथ एक ही घर में कैद रहना होता है, इस दौरान उनसे जुड़ी कई दिलचस्प चीजें दर्शकों को देखने को मिलती हैं।

    अब तक इस शो अपने 13 विजेता मिल चुके हैं। आइए जानते हैं अब वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

    सीजन 1 और सीजन 2

    राहुल रॉय और आशुतोष कौशिक

    बिग बॉस का पहला सीजन 3 नवंबर, 2006 को सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया। इस सीजन में राहुल रॉय विजेता बने। यह शो 86 दिनों तक चला। राहुल बॉलीवुड से दूर हैं। पिछली बार वह भाजपा से जुड़ने को लेकर चर्चा में आए थे।

    दूसरा सीजन 21 अगस्त, 2008 को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हुआ। इसमें आशुतोष ने ट्रॉफी जीती। यह सीजन 99 दिनों कर चला। हाल ही में वह लॉकडाउन में शादी को लेकर सुर्खियों में आए थे।

    सीजन 3 और सीजन 4

    विंदू दारा सिंह और श्वेता तिवारी

    'बिग बॉस' का तीसरा सीजन 4 अक्टूबर, 2009 को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया। यह सीजन 84 दिनों तक चला। इस सीजन में विंदू जीते थे। इसके बाद वह कई फिल्मों में भी दिखे थे। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं।

    सीजन 4 की ट्रॉफी श्वेता तिवारी ने अपने नाम की थी। यह सीजन 3 अक्टूबर, 2010 से 98 दिन चला था। श्वेता इन दिनों सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में दिख रही हैं।

    सीजन 5 और सीजन 6

    जूही परमार और उर्वशी ढोलकिया

    'बिग बॉस 5' का प्रसारण 2 अक्टूबर, 2011 से हुआ था। 98 दिन चले इस सीजन में जूही विजेता बनी थीं। इन दिनों वह जी टीवी के सीरियल 'हमारी वाली गुड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं।

    सीजन 6 का प्रसारण 7 अक्टूबर, 2012 से किया गया। यह शो 97 दिनों तक चला। इसमें जीत की ट्रॉफी उर्वशी को मिली। अभिनेत्री पिछली बार 'नच बलिए 9' में दिखी थीं। लॉकडाउन में वह अपने फनी वीडियोज के कारण चर्चा में थीं।

    सीजन 7 और सीजन 8

    गौहर खान और गौतम गुलाटी

    'बिग बॉस सीजन 7' का प्रसारण 15 सितंबर, 2013 से किया गया। 104 तक चले इस सीजन में गौहर खान ने जीत की ट्रॉफी हासिल की। गौहर इन दिनों जैद खान के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जल्द ही उन्हें 'बिग बॉस 14' में भी देखा जाएगा।

    सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने दर्शकों का दिल जीता। यह शो 21 सितंबर से, 2014 तक 104 दिन चला। गौतम जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'राधे' में दिखेंगे।

    सीजन 9 और सीजन 10

    प्रिंस नरुला और मनवीर गुर्जर

    नौवें सीजन का प्रसारण 11 अक्टूबर, 2015 से हुआ। इस सीजन में जीत की ट्रॉफी प्रिंस नरुला को मिली। इन दिनों प्रिंस 'MTV रोडीज' में दिख रहे हैं। हाल में वह कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से सुर्खियों में आए थे।

    'बिग बॉस सीजन 10' की ट्रॉफी कॉमनर प्रतिभागी मनवीर ने जीती थी। यह शो 16 अक्टूबर, 2016 को प्रसारित हुआ था। वह 'खतरों के खिलाड़ी' के भी विजेता बने थे। उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी खबरें आई थीं।

    सीजन 11 और सीजन 12

    शिल्पा शिंदे और दीपिका कक्कड़

    1 अक्टूबर, 2017 को प्रसारित हुए इस शो में शिल्पा शिंदे ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की। हाल में उन्हें सुनील ग्रोवर के शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान' में देखा गया था। हालांकि, उन्होंने कुछ ही दिनों में मेकर्स से विवादों के चलते इसे छोड़ दिया।

    सीजन 12 में दीपिका को जीत मिली। 16 सितंबर, 2018 प्रसारित किया गया यह शो 105 दिनों तक चला। दीपिका को पिछली बार टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में देखा गया था।

    सीजन 13

    सिद्धार्थ शुक्ला

    'बिग बॉस सीजन 13' का प्रसारण 26 सितंबर, 2019 को किया गया था। इस शो को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि इसने TRP के नए मुकाम हासिल किए। दर्शकों के इसी प्यार को देखते हुए यह सीजन 140 दिनों तक चला। इस शो की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला ने हासिल की थी।

    इस जीत के बाद सिद्धार्थ को कई म्यूजिक वीडियोज में देखा गया। जल्द ही उन्हें 'बिग बॉस 14' में देखा जाने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    सलमान खान
    बिग बॉस
    बिग बॉस 14

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    टीवी शो

    वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं विपुल शाह बॉलीवुड समाचार
    राकेश बेदी की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री, निभाएंगे ये खास भूमिका बॉलीवुड समाचार
    जेनिफर विंगेट ने ठुकराया 'बिग बॉस 14' का ऑफर, करोड़ों रुपये मिल रही थी फीस मनोरंजन
    अंजली मेहता ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 12 साल बाद लिया बड़ा फैसला बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान

    फाइव स्टार हॉटल से कम नहीं है बॉलीवुड सितारों की वैनिटी वैन, खूबसूरती उड़ा देगी होश बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: सलमान खान ने फिर बढ़ाई फीस, एक एपिसोड के लेंगे इतने करोड़ रुपये! टीवी शो
    शिल्पा शेट्टी के नाम पर की जा रही थी लखनऊ में धोखाधड़ी, दर्ज हुआ मामला अक्षय कुमार
    सुशांत आत्महत्या मामला: कोर्ट ने दी बॉलीवुड हस्तियों को राहत, खारिज हुआ केस करण जौहर

    बिग बॉस

    काैन हैं नताशा स्टैंकोविक, जिन पर हार्दिक पंड्या का आया दिल? क्रिकेट समाचार
    बिग बॉस 13 के विनर के नाम का हुआ ऐलान, जानिये किसके हाथ आई ट्रॉफी मनोरंजन
    रश्मि देसाई ने किया कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा, नशीला पदार्थ पिलाने की हुई थी कोशिश टीवी शो
    OMG! क्या 'बिग बॉस' शो स्क्रिप्टेड है? माहिरा शर्मा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस 14

    बिग बॉस 14: कोरोना टेस्ट के बाद प्रतिभागियों को मिलेगी एंट्री, जानिए क्या होगा खास टीवी शो
    रंगभेद की शिकार हो चुकी हैं अभिनेत्री शांतिप्रिया, बोलीं- अक्षय कुमार ने भी उड़ाया था मजाक अक्षय कुमार
    बिग बॉस 14: टिक-टॉक स्टार आमिर सिद्दीकी बनेंगे शो का हिस्सा, मेकर्स ने किया अप्रोच! मनोरंजन
    बिग बॉस का हिस्सा रहीं ये विदेशी हस्तियां, अब बॉलीवुड में भी हो चुकी हैं फेमस टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025