Loading...
'बिग बॉस' में शुरू हुआ प्यार, लेकिन बाहर निकलते ही अलग हो गए ये सितारे
'बिग बॉस' के घर में हुआ प्यार, फिर बाहर निकलते ही टूट गई जोड़ी

'बिग बॉस' में शुरू हुआ प्यार, लेकिन बाहर निकलते ही अलग हो गए ये सितारे

Sep 03, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर से रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला है। शो के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार देखने को मिलता है और उनकी जोड़ी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि, कई कपल्स का रिश्ता शो खत्म होने के बाद ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। ऐसे में आइए जानते हैं उन बिग बॉस जोड़ियों के बारे में।

#1 & #2

तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली और गौहर खान-कुशल टंडन

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली 'बिग बॉस 7' में नजर आए थे। इस शो में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी, लेकिन घर से बाहर आने के बाद उनके ब्रेकअप की खबर आ गई।

गौहर खान और कुशल टंडन ने 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया था। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, लेकिन फिर अचानक दोनों के अलग होने हो गई। वहीं इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

#3 & #4

माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा और करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल

'बिग बॉस 13' में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। फिर बाहर आने के बाद भी उन्होंने साथ में एक म्यूजिक एल्बम में काम किया, लेकिन फिर कुछ समय बाद उनकी राहें अलग हो गईं।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल ने 'बिग बॉस' के 8वें सीजन में हिस्सा लिया था। दोनों घर में एक-दूसरे को डेट करने लगे थे, लेकिन फिर शो के खत्म होने के बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आईं।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

हिमांशी खुराना-असीम रियाज और शमिता शेट्टी-राकेश बापट

हिमांशी खुराना और असीम रियाज को 'बिग बॉस 13' में खूब पसंद किया गया। फिर बाहर आने के बाद वो कुछ समय तक साथ भी रहे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का नाम भी इस सूची में शामिल है। दोनों ने ने बिग बॉस OTT के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। दोनों शो में करीब आ गए थे, लेकिन फिर कुछ समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का ऐलान किया था।

ADVERTISEMENT