Page Loader
'बिग बॉस' से निकलने के लिए क्यों बेचैन थीं खानजादी? बाहर होकर बताई वजह
'बिग बॉस' से बेघर हुईं खानजादी

'बिग बॉस' से निकलने के लिए क्यों बेचैन थीं खानजादी? बाहर होकर बताई वजह

Dec 17, 2023
12:51 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 17' जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। घर के अंदर होने वाले तमाशे के अलावा हर हफ्ते होने वाले एविक्शन पर दर्शकों की खासा नजर रहती है। इस हफ्ते खानजादी घर से बेघर हो गई हैं। वह कई दिनों से घर से बाहर जाने के लिए बेताब थीं। बाहर आकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह घर से निकलने के लिए क्यों तड़प रही थीं।

स्वास्थ्य

घर से इसलिए निकलना चाहती थीं खानजादी

खानजादी इस सीजन की सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक थीं। शुरू से ही वह जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं। हालांकि, दर्शक उस वक्त चौंक गए, जब कुछ दिन पहले खानजादी घर से निकलने की जिद करने लगीं। उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया, जिसके बाद उनकी जांच के लिए डॉक्टर भी आए। हालांकि, सलमान खान के समझाने पर उन्होंने प्रण लिया था कि वह घर में डटकर खेलेंगी। बीते शनिवार को वह बाहर हो गईं।

बयान 

सेहत का मजाक उड़ाए जाने से परेशान थीं खानजादी

DNA इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं तड़प रही थी बाहर आने के लिए। मैं घर में मजबूत इच्छाशक्ति के साथ गई थी। मैंने कई बार मुश्किलों का सामना किया, लेकिन कुछ समय बाद मेरी खेल से रुचि खत्म हो गई।" बीते कई दिनों से खानजादी घर में उनकी सेहत को लेकर होने वाली बातों से परेशान थीं। वह इस बात से दुखी थीं कि घरवाले राष्ट्रीय चैनल पर उनकी सेहत का मजाक उड़ाते हैं।

बयान 

मैं टूट गई थी- खानजादी

खानजादी ने अपने व्यवहार पर कहा, "मैं पागल नहीं हूं कि मैं खुद से चीजें दोहराती रहूंगी। ये बाते हुई हैं। इससे मैं घर में अकेला महसूस करती थी। मैं टूट गई थी, रो पड़ी थी।" उन्होंने बताया कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और अनुराग डोभाल के अलावा हर कोई उनके खिलाफ था। जब उन्हें तकलीफ हुई तो उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बताया और उसका मजाक बनाया गया।

परिचय

कौन हैं खानजादी?

खानजादी का असली नाम फिरोजा है। वह रैपर और सिंगर हैं। मंच के लिए उन्होंने अपना नाम खानजादी रखा था। वह असम की रहने वाली हैं। उन्हें गाना लिखने का शौक था। वि घर से भागकर मुंबई आई थीं। 'बिग बॉस 17' से पहले उन्हें MTV के शो 'हसल 2.0' से पहचान मिली थी, जहां उन्होंने कई रैप गाए और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गाने 'तराजू', 'आजादी', 'लेडी डॉन' और 'नो बाउंड्रीज' को काफी पसंद किया गया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री अब भी जारी हैं। कुछ दिन पहले K-पॉप स्टार आउरा घर में शामिल हुए थे। शो के चर्चित प्रतिभागी मुनव्वर फारूकी की पूर्व प्रेमिका आयशा खान इस हफ्ते घर में एंट्री लेने वाली हैं।