'बिग बॉस बांग्ला' के तीसरे सीजन की मेजबानी करेंगे सौरव गांगुली, जारी हुआ प्रोमो
क्या है खबर?
बंगाली दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि रियलिटी शो 'बिग बॉस' का बंगाली संस्करण तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद, निर्माताओं ने प्रोमो जारी करते हुए शो के आगमन की पुष्टि कर दी है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार शो की मेजबानी बंगाल के चहेते 'दादा' यानी क्रिकेट दिग्गज सौरव गांगुली करते नजर आएंगे। चर्चित क्विज शो 'दादागिरी' के बाद, क्रिकेटर दोबारा टीवी की दुनिया में बड़ा धमाका करेंगे।
प्रोमो
जानिए कब दस्तक दे सकता है शो
बंगाली टीवी चैनल स्टार जलसा ने 'बिग बॉस बांग्ला' के तीसरे सीजन का प्रोमो जारी किया है।
खबरों की मानें, तो शो सितंबर, 2026 से आधिकारिक तौर पर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकता है।
शो का पहला सीजन साल 2013 में आया था, जिसे मिथुन चक्रवर्ती ने होस्ट किया था, जबकि दूसरा सीजन 2016 में आया था।
बता दें, गांगुली के जीवन पर बायाेपिक फिल्म 'दादा' भी बन रही है, जिसमें राजकुमार राव उनका किरदार निभाते दिखेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
দুর্গ জয় সহজ নয় - আসছে Bigg Boss বাংলা।#বিগবসবাংলা #BiggBossBangla #SouravGanguly#NewShowAlert #MuchAwaited #BigAnnouncement #OfficialAnnouncement #PrinceOfKolkata #ComingSoon #NonFiction #RealityShow #NewPromo #StarJalsha #স্টারজলসা pic.twitter.com/uknerV1qf7
— Star Jalsha (@StarJalsha_) July 19, 2026