Loading...
एजाज खान को लेकर महिला इन्फ्लुएंसर का बड़ा दावा, कॉफी या वाइन पीने का दिया न्यौता
एजाज खान फिर विवाद में फंसे

एजाज खान को लेकर महिला इन्फ्लुएंसर का बड़ा दावा, कॉफी या वाइन पीने का दिया न्यौता

Sep 14, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 7' का हिस्सा रहे एजाज खान सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। नोएडा की रहने वाली इन्फ्लुएंसर नियति ने दावा किया है कि अभिनेता ने उन्हें इंस्टाग्राम पर सीधे मैसेज के जरिए कॉफी या वाइन पीने का प्रस्ताव दिया। इन्फ्लुएंसर ने अपना वीडियो साझा करते हुए एजाज के साथ कथित बातचीत का स्क्रीनशाॅट भी दिखाया। इसके बाद से लोग अभिनेता की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, एजाज की दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आरोप

इन्फ्लुएंसर ने एजाज के मैसेज को लेकर उठाए सवाल

नियति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि एजाज ने सीधे डीएम में "हैलो" मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की और फिर उनका ठिकाना पूछा।

जब नियति ने कारण पूछा कि "किसलिए?" जवाब में, एजाज ने कथित तौर पर एक वॉयस नोट भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, "हे हाय, कैसी हो? मैं दिल्ली में हूं, तो अगर तुम्हारे पास समय हो तो हम मिल सकते हैं। हम साथ में कॉफी या वाइन पी सकते हैं।"

आलोचना

एजाज का मैसेज पाकर हैरान रह गईं इन्फ्लुएंसर

इन्फ्लुएंसर ने कहा कि एजाज का मैसेज पाकर वह शुरुआत में हैरान रह गई थीं, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर अभिनेता के लाखों में फॉलोअर्स हैं।

उन्होंने हैरानी जताई कि उनका हालिया काेई कंटेंट वायरल नहीं हुआ, फिर अभिनेता ने उनसे संपर्क क्यों किया।

नियति ने कहा कि उनका अकाउंट इतना मशहूर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजाज और भी कई लड़कियों को मैसेज करते होंगे।

उधर, लोग भी सोशल मीडिया के जरिए एजाज की आलोचना जमकर कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए इन्फ्लुएंसर का वीडियो

ADVERTISEMENT