Loading...
'बिग बॉस 20': यंग ने गर्लफ्रेंड को दिया 10-12 बार धोखा, बोले- उन्हें पता नहीं था
'बिग बॉस 20' में यंग डीएसए का चौंकाने वाला खुलासा

'बिग बॉस 20': यंग ने गर्लफ्रेंड को दिया 10-12 बार धोखा, बोले- उन्हें पता नहीं था

Nov 05, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शो के प्रतियोगी यंग डीएसए ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को कई बार धोखा दे चुके हैं। दरअसल, घर में उनके परिवार की ओर से एक ऑडियो मैसेज सुनाया गया, लेकिन गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई संदेश नहीं आया, जिससे यंग काफी निराश हो गए।

खुलासा

यंग ने स्काउट से साझा किया अपना दुख

यंग ने अपने साथी प्रतियोगी स्काउट ओपी से अपना दुख साझा करते हुए कहा, "मैंने समीक्षा को खो दिया है, स्काउट।"

जब स्काउट ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की, तो यंग ने खुलासा करते हुए कहा, "मैंने उसे बहुत बार धोखा दिया है।"

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने समीक्षा को लगभग 10-12 बार धोखा दिया है। यह सुनकर स्काउट ने पूछा, "फिर भी वह तुम्हारे साथ रही?" यंग ने जवाब दिया, "नहीं, उसे पता ही नहीं था,"

चिंता

यंग को सताई यह चिंता

यंग की इस बात का मतलब है कि समीक्षा को उनके धोखे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

यंग ने आगे अंदाजा लगाते हुए कहा, "शायद जब मैं यहां आया, तब उन्हें इस बात का पता चला होगा।" 'बिग बॉस 20' में अपने सफर के दौरान, यंग ने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है।

उन्होंने अक्सर उसे अपनी 'पसंदीदा औरत' कहा है और बताया है कि वह उनकी जिंदगी में बहुत खास है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT