Loading...
'बिग बॉस 20': स्काउट और लव गिल पर भड़के रोहित शेट्टी, नजदीकियों पर उठाए सवाल
स्काउट ओपी और लव को रोहित शेट्टी की हिदायत

'बिग बॉस 20': स्काउट और लव गिल पर भड़के रोहित शेट्टी, नजदीकियों पर उठाए सवाल

लेखन सयाली
Oct 24, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' के नए प्रोमो ने प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस हफ्ते के होस्ट रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी और लव गिल को जमकर फटकार लगाई है। वैसे तो दोनों प्रतियोगी दावा करते हैं कि उनका रिश्ता भाई-बहन का है, लेकिन उनकी नजदीकियों पर कई सवाल खड़े होते हैं। इसी बीच रोहित ने दोनों को हिदायत दी कि उनकी नजदीकियां बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हैं।

रोहित

मालिश करने पर खड़े हुए सवालिया निशान

एपिसोड के प्रोमो में रोहित लव से पूछते हैं कि स्काउट उनके लिए क्या हैं, जिस पर वो जवाब देती हैं कि वह उनके भाई हैं।

रोहित सवालिया निशान खड़ा कर कहते हैं, "जब वो पैर दबा रहा है, हाथ दबा रहा है, गर्दन दबा रहा है लव वो ठीक नहीं लग रहा है। आप स्काउट से पीछे से मालिश करने के लिए कहती हैं, वह आपके पैर की मालिश करता है। ये बिलकुल भी अच्छा नहीं दिख रहा है।"

रोहित

स्काउट को दी खास हिदायत

रोहित के सवालों पर स्काउट अपना बचाव करने की कोशिश करते हैं। वो कहते हैं, "माही जी कहती हैं तो मैं उनकी भी मालिश कर देता हूं।"

हालांकि, रोहित उनकी बात काटते हुए कहते हैं, "स्काउट जो बाहर दिख रहा है, वो मैं आपको बोल रहा हूं। ये बिल्कुल गलत लग रहा है।" रोहित ने दोनों प्रतियोगियों को ये भी याद दिलाया कि इस बारे में सलमान खान ने भी उन्हें हिंट देने की कोशिश की थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रोमो

ADVERTISEMENT