Loading...
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने बताया क्यों नहीं बनेंगी 'बिग बॉस' के फैमिली वीक का हिस्सा
फैमिली वीक में स्काउट को नहीं मिलेगा काशवी का साथ

स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने बताया क्यों नहीं बनेंगी 'बिग बॉस' के फैमिली वीक का हिस्सा

Nov 25, 2026
12:03 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' का बहुप्रतीक्षित 'फैमिली वीक' आने ही वाला है, लेकिन स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने बताया है कि वह उनसे मिलने के लिए घर के अंदर नहीं जाएंगी। हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान, काशवी ने साफ किया कि उन्होंने काफी पहले ही इस निमंत्रण को ठुकरा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस के घर में उनकी जगह किसे जाना चाहिए।

इनकार

काशवी ने किया 'बिग बॉस 20' में जाने से इनकार

काशवी से जब एक फैन ने पूछा कि क्या वह 'फैमिली वीक' के दौरान स्काउट से मिलने जाएंगी, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "फैमिली वीक के लिए तो मैं काफी पहले ही मना कर चुकी थी। मैं कोई झंझट नहीं चाहती, मुझे कोई परेशानी नहीं चाहिए। मैं बस आराम से रहना चाहती हूं। मुझे लगता है कि उनके माता-पिता में से कोई एक, या रोहित भाई, इनमें से किसी एक को शो में जाना चाहिए, मेरी यही राय है।"

खुलासा

माता-पिता के खिलाफ जाकर काशवी ने लिया था शो में हिस्सा

काशवी से जब फैंस ने उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा, तब भी वह अपनी बात पर अड़ी रहीं कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

काशवी ने 'बिग बॉस 20' में अपनी पिछली मौजूदगी को याद करते हुए कहा, "पिछली बार भी मैं अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ उस स्टेज पर गई थी। स्टेज से उतरने के बाद मैंने उन्हें बताया था, लेकिन फिर भी अब मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

काशवी ने की मन की बात

काशवी ने आगे कहा कि अगर स्काउट को कोई संदेश देना हो, तो उसके माता-पिता या रोहित भाई उसे अच्छे संदेश पहुंचा सकते हैं। काशवी ने साफ कर दिया कि वह इस बार 'फैमिली वीक' की गतिविधियों से दूर ही रहना पसंद करेगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT