Loading...
'बिग बॉस 20' से बेघर हुईं रिति तिवारी? इन प्रतियोगियों ने मिलकर छीना आखिरी जीवनदान
'बिग बॉस 20' में आया चौंकाने वाला पल

'बिग बॉस 20' से बेघर हुईं रिति तिवारी? इन प्रतियोगियों ने मिलकर छीना आखिरी जीवनदान

Oct 01, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शाे 'बिग बॉस 20' को एक महीना पूरा होने जा रहा है। जहां दर्शक शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्माताओं ने मिड-वीक एविक्शन का बम फोड़कर सबको हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते की कप्तानी के दावेदारों को बिग बॉस से एक खास पावर मिली थी। इसका असर मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी पर पड़ा और वह निष्कासित हो गईं।

टास्क

इन 3 प्रतियोगियों ने मिलकर रिति से छीना जीवनदान

इंडिया फोरम्स के मुताबिक, यह अप्रत्याशित मोड़ तब आया जब बिग बॉस ने कप्तानी के दावेदारों माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए को गुप्त कमरे में बुलाया।

उन्हें पावर दी गई कि वह आपसी सहमति से विचार करके अन्य किसी एक सदस्य का जीवनदान छीन सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, तीनों ने मिलकर रिति का नाम लिया जिनके पास पहले से सिर्फ एक जीवनदान बचा था।

नतीजन, उनके फैसले ने रीति को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

असर

रिति के बेघर होने की पुष्टि होना बाकी

'बिग बॉस 20' से रिति मिड-वीक में बेघर होने की खबर पर आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो देखना होगा कि माही, उदिति और यंग के इस फैसले पर अन्य घरवालों की क्या प्रतिक्रिया होगी।

इससे पहले, मौजूद कप्तान गुल्लू ने कनिका मान और उदिति को उनका छीना गया जीवनदान लौटाया था।

बता दें कि सलमान की मेजबानी वाला यह शो हर रोज कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

ADVERTISEMENT