Loading...
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर के लिए पत्नी का पोस्ट- इंतजार कर रही, ट्रॉफी लेकर आना
काजी तौकीर की पत्नी ने उनके लिए पोस्ट साझा किया

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर के लिए पत्नी का पोस्ट- इंतजार कर रही, ट्रॉफी लेकर आना

Nov 02, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर सबसे मनोरंजक प्रतियोगी बनकर उबरे हैं। हालिया 'वीकेंड का वार' में उन्होंने पहली बार होस्ट के सामने अपनी पत्नी हिफ्सा का जिक्र किया और बताया कि वो पेशे से एक दंत चिकित्सक हैं। उन्होंने ही काजी को शो में आने के लिए प्रेरित किया था। एपिसोड आने के बाद अब काजी की पत्नी ने एक खास पोस्ट के जरिए उन्हें ट्रॉफी के साथ घर आने के लिए कहा है।

पोस्ट

काजी के लिए हिफ्सा ने लिखा खास पोस्ट

हिफ्सा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर काजी के प्रति अपनी मौजूदा भावनाओं को जाहिर किया।

उन्होंने लिखा, 'आई लव यू, मेरी जान, मेरी जाने-जान। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम उस प्यार, सम्मान और इज्जत के हर हिस्से की हकदार हो, जो तुम्हें मिल रहा है। ये रॉक करने, चमकने और दुनिया जीतने का आपका समय है। मुझे आपके विजन, आपकी काबिलियत और नामुमकिन को हकीकत में बदलने की आपकी जबरदस्त काबिलियत पर पूरा यकीन है।'

समर्थन

हिफ्सा ने काजी को जीत का हकदार बताया

हिफ्सा ने आगे लिखा, 'तुम्हारी ईमानदारी ही तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत है। यही तुम्हें सबसे अलग और खास बनाती है। मुझे यकीन है कि बहुत जल्द, मैं तुम्हें 'BB 20' की ट्रॉफी पकड़े देखूंगी, तुम्हारा सिर ऊंचा होगा और तुम गर्व, इज्जज व सम्मान से घिरे रहोगे, जिसके तुम दिल से हकदार हो। जाओ दुनिया जीत लो, मेरे रॉकस्टार। ये तुम्हारी है।'

बता दें, काजी को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी समर्थन मिला है।

ADVERTISEMENT