Loading...
'बिग बॉस 20': मैरी कॉम का बड़ा खुलासा- मरना चाहती थी, बच्चों के लिए जीना चुना
मैरी कॉम ने अपना मुश्किल वक्त याद किया

'बिग बॉस 20': मैरी कॉम का बड़ा खुलासा- मरना चाहती थी, बच्चों के लिए जीना चुना

Sep 24, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हालिया एपिसोड में, मुक्केबाज मैरी कॉम ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और भावुक पल का खुलासा किया। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा था, लेकिन अपने छोटे बच्चों के कारण जीना चुना। ओलंपिक पदक विजेता ने यह खुलासा ईशा रिखी, कनिका मान और आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत के दौरान किया।

खुलासा

मैरी ने अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त को याद किया

एपिसोड के दौरान, मैरी ने बताया कि वह जिंदगी के ऐसे मुकाम पर पहुंच गई थीं, जहां उन्होंने अपनी जान लेने के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, "मैं बहुत मजबूत हूं। लेकिन उस साल, मैंने थोड़ा सा खो दिया। मैं टूट गई थी। मुझे बहुत कुछ करना था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी। मैं यही सोच रही थी। लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए अभी भी जिंदा हूं। वे छोटे थे।"

बलिदान

देश के लिए दिए अपने बलिदान को किया याद

उन्होंने कहा, "मैंने बचपन से ही बहुत कुछ झेला है। मैंने अपने परिवार, अपने राज्य और अपने देश के लिए बलिदान दिया है। इस तरह कौन लड़ सकता है? यह एक चुनौती है। मैं अलग तरह की खिलाड़ी हूं। मैं और पदक जीतना चाहती हूं, लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण अब भाग नहीं ले सकती।"

मणिपुर की रहने वालीं मैरी भारत की सबसे सफल मुक्केबाजों में से एक हैं। उन्होंने 6 बार की विश्व चैंपियन का खिताब जीता है।

ADVERTISEMENT