'बिग बॉस 20': मैरी कॉम को किस बात की शर्मिंदगी? बोलीं- बेबस हूं, क्या ही करूं
क्या है खबर?
बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों 'बिग बॉस सीजन 20' में नजर आ रही हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने अन्य प्रतियोगी कनिका मान के साथ अपने राज्य मणिपुर को लेकर खुलकर बात की। दरअसल, बातचीत के दौरान वह मणिपुर के हालात को लेकर भावुक हाे गईं। मैरी ने कहा कि बॉक्सिंग के जरिए उन्होंने देश का नाम रोशन कर दिया, लेकिन अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।
दुख
"मणिपुर के सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए"
मैरी ने कहा, "मैं अपने मणिपुर की रक्षा और सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर सकी। मणिपुर में कई समस्याएं हैं; सभी में एकता होनी चाहिए। सभी को शांतिपूर्वक और प्रेम से मिल-जुलकर रहना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं। मैं कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं। मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
in Bigg Boss, Mary Kom indirectly criticized the BJP government for not doing anything about the Manipur situation. She also feels embarrassed & helpless seeing the condition of people suffering and dying. pic.twitter.com/NBTgZa2btR
— sohom (@AwaaraHoon) September 7, 2026
विवाद
जातीय संघर्ष से प्रभावित है मणिपुर
बता दें कि मणिपुर में पिछले 2 साल से ज्यादा समय से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच तनाव और हिंसा चलती आ रही है। इस हिंसा में कइयों ने अपनी जान गंवाई, तो बहुत से लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।
'बिग बॉस 20' की बात करें, तो इसका प्रीमियर 6 सितंबर से हुआ है। एक बार फिर सलमान खान होस्ट के रूप में लौटे हैं। शो का प्रसारण जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होता है।