Loading...
'बिग बॉस 20': मनोज तिवारी की बेटी बोलीं- मुझपे दोहरा दवाब, रेप की धमकी मिलती है
ऋति तिवारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'बिग बॉस 20': मनोज तिवारी की बेटी बोलीं- मुझपे दोहरा दवाब, रेप की धमकी मिलती है

Sep 10, 2026
10:43 am

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में प्रतियोगी अपनी निजी जिंदगी का खुलासा भी कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में, अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी ने स्टारकिड होने के नकरात्मक प्रभाव पर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि पिता की वजह से उन्हें शोहरत तो मिली, लेकिन उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी है। ऋति ने बताया कि कैसे पिता के प्रभाव के कारण उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियों का सामना करना पड़ा है।

दबाव

मनोज की बेटी होने का दवाब

मैरी कॉम से बात करते हुए ऋति ने कहा, "मुझ पर हमेशा दोहरा दबाव रहता है। मैं जो भी बोलूंगी, 'मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा, "मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं, रेप की धमकियां आती हैं, क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मेरा ओपिनियन लोग काउंट करते हैं कि उनका ही ओपिनियन होगा।"

कनिका मान के साथ ऋति ने अपने माता-पिता के अलगाव पर भी बात की।

नजरिया

नियंत्रण रखने वाले रिश्ते में नहीं रहना चाहतीं ऋति

ऋति ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को एक अकेली अभिभावक के रूप में जिंदगी जीते देखा है, एक ऐसा अनुभव जिसने शायद उनके अपने नजरिए को भी प्रभावित किया हो।

उन्होंने कहा कि वह ऐसे रिश्ते में नहीं रहना चाहतीं जहां कोई उनके जीवन पर इतना नियंत्रण रखे।

ऋति पेशे से गायिका, गीतकार, संगीतकार और निर्माता हैं, जिन्होंने यूट्यूब और स्पॉटिफाई पर 'बारिश' और 'झूठी बेबी' समेत कई सिंगल रिलीज किए। उनके सोशल मीडिया पर 16.5 हजार फॉलोअर्स हैं।

ADVERTISEMENT