पुरानी रणनीति या सिर्फ इत्तेफाक? 'बिग बॉस 20' में दिख रही पिछले प्रतियोगियों की झलक
क्या है खबर?
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा है। यूं तो घर के अंदर नए-नए चेहरों ने प्रवेश किया है, लेकिन उन्हें देखकर लोगों को 'डेजा वू' वाला एहसास हो रहा है। ऐसा इसलिए नहीं, कि वह पिछले सीजन के प्रतियोगियों की तरह लड़ाई व झगड़े कर रहे हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उनका व्यक्तित्व, तौर-तरीके और गेम खेलने का नजरिया पुराने प्रतियोगियों से मिलता-जुलता लग रहा है।
हवा-हवाई बातें
काजी तौकीर में दिख रही तान्या मित्तल की परछाईं
लाइव फीड के वीडियो में, गायक काजी तौकीर ने बताया कि कश्मीर में अपने घर के अंदर पानी की टंकी की तरह एक "कॉफी टंकी" बनवाई है, क्योंकि उनको कॉफी बहुत पसंद है।
एक अन्य वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वह कमांडो हैं और 5 मिनट में 220 पुश-अप्स कर सकते हैं।
लोगों का कहना है कि उनकी यह हवा-हवाई बातें तान्या मित्तल की याद दिला रही हैं, जो पिछले सीजन में अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली की बातें करती थीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
220 pushups in 5 minutes 🤧😂😂😂#BiggBoss20 pic.twitter.com/rEtQ3mQAsX
— Vaibhav Kharat (@vaibhavkharat14) September 8, 2026
पुराना एहसास
माही विज और कनिका मान का बर्ताव भी पुरानी यादें कर रहा ताजा
माही विज पर आरोप लग रहे हैं कि वह प्रतियोगियों को हुक्म दे रही हैं। हालिया एपिसोड में देखा गया जब उन्होंने अरिश्फा खान, ईशा रिखी और लव गिल से कहा, "तुम तो लड़कियां हो चाय बनानी आनी चाहिए।"
उनका आत्मविश्वास और घमंड दर्शकों को शिल्पा शिंदे और कुनिका सदानंद की याद दिला रहा है।
वहीं, कनिका मान का चुलबुलापन लोगों को तेजस्वी प्रकाश की याद दिला रहा है, जो शो में मनोरंजन और गंभीरता का सटीक तालमेल दिखाती थीं।
अन्य प्रतियोगी
गुल्लू, लव गिल और स्काउटऑप
गुल्लू (कुशाल तंवर) का व्यक्तित्व दर्शकों को एल्विश यादव की याद दिला रहा है, जो अपने सीजन में खेल रणनीति बनाने से ज्यादा घरवालों का मनोरंजन करने में खुश नजर आते थे।
लव गिल पंजाब से आई हैं, इसलिए लोगों ने उनकी तुलना शहनाज गिल से करनी शुरू कर दी है।
वहीं, गेमर स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) का शुरुआती स्वभाव लोगाें को यूट्यूबर मृदुल तिवारी की तरह प्रतीत हो रहा है, जो अब तक बहुत शांत तरह के दिखे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गुल्लू का मजाकिया अंदाज
Arishfa fighting with Qazi..
— 𝐒enpai 🥂 (@Oyye_Senpai) September 7, 2026
Gullu : kaash qazi abhi sing karta, "Genz Genz O Genz"
Le Qazi after 2 sec, "GenZ GenZ O GenZ" 😭🤣#BB20 • #BiggBoss20 pic.twitter.com/znXGbFxGSZ